Author: admin

UPI Charges Update 2026: अगर आप भी रोजाना Google Pay, PhonePe या Paytm से पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया गया है। ऐसे में त्योहार के दौरान ग्राहकों को UPI पेमेंट पर किसी नए चार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, दिवाली के बाद कुछ खास तरह के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर फीस लागू हो सकती है। इसे लेकर अंतिम तारीख और नियमों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। ऐसे में आइए…

Read More

Gujarat News: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में नगर निगम चुनाव के नतीजों (Gandhinagar Election Result) ने एक बार फिर बीजेपी की मजबूत राजनीतिक पकड़ को दिखाया है। बता दें आज मंगलवार को हुई मतगणना के बाद सभी 44 सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है। कांग्रेस को सीमित सीटों से संतोष करना पड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) को एक भी सीट नहीं मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें गांधीनगर नगर निगम में कुल 11 वार्डों की 44 सीटों पर चुनाव हुआ…

Read More

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 (3rd T20) मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार जीत हासिल की है। बता दें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। वहीं, भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप…

Read More

Abhishek Sharma T20I Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल, आज इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। अभिषेक गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए है। बता दें कि अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वह इस…

Read More

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में आज रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के अंदर एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। उड़ान के दौरान हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान के केबिन में धुआं दिखाई देने के बाद क्रू मेंबर्स तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद विमान की राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग…

Read More

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बॉन्ड साइन (Bond Sign) करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी फिर से सड़कों पर उतरेगी। दीपके ने कहा कि वे केंद्र सरकार से डरने वाले नहीं हैं और अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं, उन्होंने हिरासत के दौरान हुए अनुभवों को साझा करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। अभिजीत दीपके ने अपनी दादी के निधन और माता-पिता की परेशानी का जिक्र करते…

Read More

Delhi Protest News: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज रविवार को विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। ऐसे में स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इस दौरान पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दो बसों के जरिए वहां से हटाया। हिरासत में लिए गए लोगों में सीपीआई (एम) के सांसद जॉन ब्रिटास और छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल…

Read More

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर उस समय हंगामा हो गया, जब पार्टी के दो गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए। बता दें यह घटना उस कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और ममता चौधरी की तरफ के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला कहासुनी से आगे बढ़ गया और जूते लेकर विरोध जताने की स्थिति बन गई।…

Read More

CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। CJP ने रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की घोषणा की है। वहीं, पार्टी के प्रमुख सदस्यों को हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे ने संभाल ली है। पार्टी ने अभिजीत दीपके की रिहाई की मांग भी उठाई है। ऐसे में…

Read More

Manipur Violence: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बता दें कुकी और नागा समुदायों के बीच हुए हिंसक टकराव में पिछले 24 घंटे के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 14 घरों में आग लगा दी गई। अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी और घात लगाकर किए गए हमलों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, कांगपोकपी जिले में कुकी संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (CoTU) ने 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है।…

Read More

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब योगी आदित्यनाथ ने इस चुनौती का जवाब देते हुए अखिलेश यादव को भी अयोध्या से नामांकन करने का न्योता दिया है। बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या उनके लिए राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था और विकास का केंद्र है। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत…

Read More

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियों के माध्यम से मोदी सरकार (Modi Sarkar) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं को खुली चुनौती दी है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार चाहे जितनी पुलिस बुला ले और प्रदर्शन कर रहे नेताओं व युवाओं को गिरफ्तार कर ले, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं,…

Read More

Abhijeet Dipke Detained: मुंबई से दिल्ली आ रही AI 2428 फ्लाइट से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की हिरासत कर ली गई है। इस दौरान विमान में काफी हलचल देखने को मिली। दरअसल, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका इसी विमान से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि विमान में मौजूद यात्रियों ने भी CJP के नेताओं के खिलाफ अपनी बातों को रखा, जिसके चलते सौरव दास एक महिला यात्री पर कुछ पल के…

Read More

Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। बता दें उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का लंबी बीमारी के बाद आज शनिवार को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष की थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली। इस समय अभिजीत दिपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसे में परिवार पर आए इस दुख के बीच उनके सामने अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का सवाल खड़ा हो गया है। आइए यहां पढ़ें पूरी खबर अभिजीत दिपके की दादी…

Read More

IND VS WI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जमकर चौके-छक्के लगे। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज ने इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर भारतीय गेंदबाजों को चौंका दिया। वहीं, कप्तान शाई होप के नाबाद शतक और शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत कैरेबियाई टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ऐसे में आइए यहां जानें मैच को लेकर खास जानकारी भारत के 249 रन…

Read More

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कहा कि विपक्ष ने चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी (Vote Chori) से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने उनकी बातों का खंडन नहीं किया। वहीं, विपक्षी सांसद अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाकर अपना ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और मतदाता सूची में नाम बहाल करने समेत चार प्रमुख मांगें रखी हैं। ऐसे में यहां पढ़ें पूरी खबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राहुल…

Read More

Delhi School Closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले विरोध प्रदर्शन का असर अब स्कूलों और कॉलेजों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है। बता दें जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिससे नई दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग और मेट्रो सेवाओं में संभावित रुकावट को ध्यान में रखते हुए कुछ शिक्षण संस्थानों ने अहम फैसले लिए हैं। कई स्कूलों में कल शनिवार को ऑनलाइन क्लास (Online Classes) चलाने का निर्णय लिया गया है, जबकि कुछ कॉलेजों ने अपनी परीक्षाएं स्थगित कर…

Read More

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन फैसलों में अग्निवीरों को चार सरकारी विभागों में भर्ती के दौरान 20 प्रतिशत आरक्षण, होली और दिवाली पर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर और 18 नगर निगम क्षेत्रों में 1,725 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना शामिल है। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने, प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर स्थापित करने और धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है। सरकार के…

Read More

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन (CJP Protest Delhi) को लेकर दिल्ली में कल यानि 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर होने वाला है। जिसके वजह से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रेलवे स्टेशनों, होटलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा और संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। हालांकि, मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर अंतिम फैसला होना बाकी है।…

Read More

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज शुक्रवार को नोएडा के जेवर (Noida Jewar Airport) में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के नाम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बता दें सरकार ने इस एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद जेवर एयरपोर्ट को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ (Narendra Modi International Airport) के नाम से जाना जाएगा। वही, यह अहम फैसला उत्तर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट के शुरू…

Read More

Nana Patekar Last Rites: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। पुणे के डोंजे फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए परिवार, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों और उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। नम आंखों से लोगों ने अपने चहेते कलाकार को आखिरी विदाई दी। बता दें कि 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2026 को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। इस खबर के बाद से ही बॉलीवुड, मराठी फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस में शोक की लहर दौड़…

Read More

IMD Weather Alert: भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी और…

Read More

Delhi Dry Day 2026: राजधानी में अगामी दो दिनो के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए Dry Day घोषित किया है। दरअसल, यह फैसला 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था (Delhi Police Law and Order) को लेकर की गई सिफारिश के बाद आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों (Liquor shops) को बंद रखने का आदेश जारी कर…

Read More

GST Council Meeting: भारत सरकार ने एक बार फिर से जीएसटी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। देश के कारोबारियों, छोटे व्यापारियों और MSME सेक्टर के लिए आज, गुरुवार को 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस काउंसिल में कई बड़े फैसले लिए गए है।  दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई इस बैठक में जीएसटी से जुड़े नियमों (GST-related Rules) को आसान बनाया गया है, जिसके तहत देश के कारोबारियों पर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई का दबाव कम होगा। इन फैसलों का सरकार का…

Read More

Cancer Medicines Price Cut: कैंसर के मरीजों के लिए भारत सरकार ने एक बहुत बड़ी राहत दी है। भारत में कैंसर दवाओं की ऊंची कीमतों के कारण मरीजों और उनके परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ हर दिन बढ़ता जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत देने वाला अहम फैसला लिया है। सरकार ने सभी नॉन-शेड्यूल एंटी-कैंसर (Non-Scheduled Anti-Cancer) दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम 30 फीसदी तक सीमित करने का फैसला लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार (Modi Government) के इस अहम कदम का मुख्य उद्देश्य कैंसर की…

Read More

CEC Gyanesh Kumar Security Upgrade: युवाओं के द्वारा देशभर में पिछले कुछ दिनों से चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एसआईआर विरोध प्रदर्शन (SIR Protest) किया जा रहा है, जिसमें विपक्ष भी बड़े स्तर पर सड़कों पर विरोध-प्रधर्शन कर रहे हैं। ऐसे में ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल,  वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के चलते सरकार के द्वारा पहले से मिली Z+ सिक्योरिटी को अब और भी मजबूत (CEC Gyanesh Kumar Security Upgrade) कर दिया गया है।…

Read More

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने गोवा में आज आखिरी सांस ली। उनका 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिनेमा जगत में शोक की लहर है। दरअसल, नाना पाटेकर की सुबह-सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। करीब 45 मिनट तक CPR और कार्डियक मसाज (Cardiac Massage) भी दिया, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी, जिसकी बाद डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही…

Read More

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई जगह लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रात करीब 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके उत्तराखंड के सभी जिलों के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर पूरी…

Read More

Kal Ka Rashifal 7 October 2026: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का अलग प्रभाव पड़ता है। इसी आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 अक्टूबर 2026 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है,…

Read More

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में दवाओं की कीमत को लेकर मरीजों के हित में बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें अस्पतालों और रिटेल फार्मेसियों में दवाओं की बिक्री को लेकर अब पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने प्रदेश की सभी रिटेल फार्मेसियों, खासतौर पर अस्पतालों के अंदर चलने वाली इन पेशेंट मेडिकल स्टोर्स (Medical Stores) के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत फार्मेसियों को अपनी पब्लिक वेबसाइट बनानी होगी और उस पर दवाओं की खरीद कीमत और मरीजों से ली जाने वाली बिक्री कीमत की जानकारी सार्वजनिक…

Read More

By-Election 2026: देश के चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव (By-Election) के लिए आज मतदान जारी है। जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की इन सीटों पर सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। बता दें चुनाव आयोग के दोपहर 1:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नंदीग्राम में सबसे ज्यादा 60.32% मतदान हुआ है। वहीं, रेजीनगर में 56.43%, नगांव लोकसभा सीट पर 56.35%, थट्टनचावडी में 56.27%, धारापुरम में 56.09% और मदुरंतकम में 55.19% वोटिंग दर्ज की गई। इस बीच रेजीनगर से विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद…

Read More

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव में पुलिस की कार्रवाई के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इसी दौरान करीब 50 से 60 लोग पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी (Punpun River) की तरफ भागे और कई लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद…

Read More

Rahul Gandhi Protest: चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर (INDIA Block Protest) के सांसदों का विरोध प्रदर्शन आज मंगलवार को शुरू हो गया। बता दें 140 से ज्यादा सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन की ओर मार्च करने निकले। जिसमें पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं, आकाशवाणी भवन और निर्वाचन सदन के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी नेता चुनाव आयोग से करीब 200 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में…

Read More

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ‘पीपुल्स महाभियोग’ (People’s Impeachment) नोटिस और चार पेज की चार्जशीट तैयार की थी। इसमें SIR, मतदाता सूची में बदलाव, ECINET और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल जब चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा तो उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। पूर्व अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे…

Read More

India Switzerland Deal: भारत और स्विट्जरलैंड के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन के बीच हुई अहम बातचीत के बाद दोनों देशों ने माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान व्यापार, निवेश, रोजगार, टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर एनर्जी और डिफेंस जैसे कई अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिसके बाद दोनों देशों ने भारतीय उत्पादों के लिए स्विस बाजार में बेहतर पहुंच बनाने और निवेश को आसान करने पर भी सहमति जताई। भारत और स्विट्जरलैंड के…

Read More

Congress Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। बता दें 6 अक्टूबर यानि कल को पार्टी चुनाव आयोग का घेराव करेगी। इससे पहले दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में आंदोलन के अगले चरणों की रणनीति तय की गई। कांग्रेस ने 10 से 20 अक्टूबर तक बाइक रैली, पदयात्रा और साइकिल रैली निकालने का फैसला किया है। वहीं, 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांव-गांव ‘वोट रक्षक’ (Vote Protector) चौपाल लगाई जाएंगी। इसके अलावा 1 नवंबर…

Read More

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर महिला प्रदर्शनकारियों और महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए महिलाओं को हिरासत में लेने, उनके साथ गलत व्यवहार करने और पत्रकारों को कवरेज से रोकने के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने साकेत पुलिस स्टेशन से जुड़ी एक कथित घटना पर भी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि थाने की पूरी CCTV फुटेज सामने लाई जाए और अगर किसी पुलिसकर्मी की गलती साबित होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही, उन्होंने…

Read More

Rajya Sabha Candidates 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव (Upcoming Rajya Sabha Election) के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें पार्टी की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा जैसे मौजूदा राज्यसभा सांसदों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। बीजेपी के इस फैसले को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में आइए यहां…

Read More

GST Law Changes: देश के कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। बता दें सरकार GST कानून में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। 7 अक्टूबर को होने वाली GST Council Meeting में टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी और आपराधिक कार्रवाई से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। जिससे नए प्रस्ताव के तहत टैक्स अफसरों को सीधे गिरफ्तारी का अधिकार नहीं देने और इसके लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा आपराधिक मुकदमे की सीमा 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी…

Read More

Delhi Pink Ticket: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें आज 4 अक्टूबर 2026 से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पेपर वाला पिंक टिकट (Pink Ticket) बंद कर दिया गया है। अब महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों (Women and Transgender Passengers) को फ्री बस यात्रा (Free Bus Travel) का लाभ लेने के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card) रखना जरूरी होगा। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या दिल्ली में रहने वाली हर महिला को बस में मुफ्त…

Read More