GST Council Meeting: भारत सरकार ने एक बार फिर से जीएसटी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। देश के कारोबारियों, छोटे व्यापारियों और MSME सेक्टर के लिए आज, गुरुवार को 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस काउंसिल में कई बड़े फैसले लिए गए है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई इस बैठक में जीएसटी से जुड़े नियमों (GST-related Rules) को आसान बनाया गया है, जिसके तहत देश के कारोबारियों पर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई का दबाव कम होगा। इन फैसलों का सरकार का फोकस टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के साथ-साथ Ease of Doing Business को बढ़ावा भी देना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस GST बैठक में सबसे अहम फैसला टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी से जुड़े नियमों पर किया गया है। मोदी सरकार (Modi Government) ने तय मामलों में अधिकारियों के सीधे गिरफ्तारी के अधिकार पर अंकुश लगाने का फैसला किया है। इससे सामान्य कारोबारी गलतियों, तकनीकी चूकों या अनजाने में हुई गड़बड़ियों को लेकर कारोबारियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक कार्रवाई नहीं की जा सकती है। ऐसे में आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि आज की इस बैठक में क्या कुछ खास रहा ।
GST में आपराधिक मुकदमे की सीमा बढ़ी
आज 57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक (57th GST Council Meeting) में आपराधिक मुकदमा शुरू करने से जुड़ी सीमा में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां यह सीमा 1 करोड़ रुपये थी, उसे बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी गई है। देखा जाए तो इस बदलाव का सीधा असर कारोबारियों पर पड़ने वाला है। अब 5 करोड़ रुपये तक के टैक्स से जुड़े मामलों में आपराधिक मुकदमा शुरू करने की स्थिति पहले की तुलना में अलग होगी। सरकार का उद्देश्य गंभीर टैक्स चोरी और सामान्य तकनीकी गलती के बीच स्पष्ट अंतर करना है।
इस फैसले से उन कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें छोटे स्तर की गलती या अनुपालन से जुड़ी समस्या के कारण कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता था। इससे कारोबारियों को जीएसटी नियमों (GST Rules) का पालन करने के लिए अधिक मोहलत मिल सकती है।
MSME सेक्टर को भी राहत
जीएसटी काउंसिल ने MSME और छोटे कारोबारियों से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर भी जोर दिया है। छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए जीएसटी से जुड़े नोटिस और अनुपालन की प्रक्रिया कई बार परेशानी का कारण बनती है। ऐसे में सरकार के नए फैसलों को कारोबारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
बैठक में शो-कॉज नोटिस (Show-Cause Notice) जारी करने के लिए न्यूनतम 10,000 रुपये की सीमा तय करने जैसे प्रस्तावों पर भी सहमति बनी है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटी रकम से जुड़े मामलों में कारोबारियों को बार-बार नोटिस और कानूनी प्रक्रिया में उलझने से बचाना है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा छोटे कारोबारियों को मिल सकता है, क्योंकि सीमित संसाधनों वाले व्यापारियों के लिए बार-बार टैक्स नोटिस (Tax Notice) का जवाब देना और कानूनी प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल होता है।
ई-कॉमर्स कारोबारियों के लिए भी आसान होंगे नियम
वहीं, 57वीं GST Council Meeting में ई-कॉमर्स सेक्टर और छोटे विक्रेताओं के लिए नियमों को सरल बनाने पर भी चर्चा की गई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कारोबार करने वाले छोटे विक्रेताओं के लिए जीएसटी अनुपालन को आसान बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। ई-कॉमर्स सेक्टर (E-Commerce Sector) के बढ़ते विस्तार को देखते हुए सरकार की कोशिश है कि छोटे कारोबारी बिना ज्यादा कानूनी और प्रशासनिक परेशानी के ऑनलाइन बाजार का हिस्सा बन सकें। इससे छोटे विक्रेताओं को अपने कारोबार को बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है।
कारोबारियों पर घटेगा कानूनी दबाव
जीएसटी काउंसिल (GST Council) के इन फैसलों का व्यापक उद्देश्य कारोबारियों के लिए टैक्स व्यवस्था को आसान और अधिक व्यावहारिक बनाना है। सरकार चाहती है कि टैक्स चोरी (Tax Evasion) और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहे, लेकिन सामान्य गलतियों और तकनीकी चूकों के मामलों में कारोबारियों को अनावश्यक आपराधिक कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
वहीं, अगर विशेषज्ञों और कारोबारियों के नजरिए से देखा जाए तो आपराधिक मुकदमे की सीमा बढ़ाने और अधिकारियों की शक्तियों को सीमित करने से कारोबारी माहौल बेहतर हो सकता है। इससे व्यापारियों में भरोसा बढ़ने के साथ कारोबार में नकदी के प्रवाह को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दरअसल, 57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक (57th GST Council Meeting) में लिए गए फैसले कारोबारियों, MSME और ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए सबसे अधिक जरूरी माने जा रहे हैं। सरकार के इन कदमों का उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाना, छोटे कारोबारियों को राहत देना और देश में Ease of Doing Business को और मजबूत करना है।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, दवाएं होंगी 70% तक सस्ती



