Author: admin

Uttar Pradesh News: जैसा कि आप जानते हैं, दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार (Yogi Government) बड़ा तोहफा दे सकती है। UP DA Hike 2026 के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। बता दें यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होने की संभावना है। इसके अलावा कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) और करीब 2.70 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का लाभ भी मिल सकता है। प्रस्ताव लागू होने पर…

Read More

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई प्रदेश मीडिया टीम (Media Team) का ऐलान कर दिया है। बता दें पार्टी ने 3 अक्टूबर को जारी लिस्ट में 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्ट (Media Panelist) के नाम घोषित किए हैं। इसके अलावा 2 प्रदेश मीडिया सह-संयोजक और 2 मीडिया वॉच के नाम भी शामिल हैं। हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीडिया वॉच के लिए दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, चुनाव से पहले UP BJP…

Read More

Rajasthan News: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 (Rajasthan Panchayat Chunav 2026) का बिगुल बज चुका है। बता दें राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में चुनाव की तेयारी शुरू हो गई हैं। वहीं, इस बार पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के साथ पंच और सरपंच के चुनाव भी चार चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर विशेष जानकारी चार चरणों में होगा पंचायत चुनाव…

Read More

Asian Games 2026 IND vs PAK Final: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल (Men’s Cricket Final) में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निस्सिन (Korogi Sports Park Nisshin) में खेले गए गोल्ड मेडल (Gold Medal) मैच में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने…

Read More

ODI World Cup 2027 Full Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 12 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। ऐसे में आइए यहां जानें…

Read More

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें तीन दिन की जगह तीन महीने के लिए जेल में डाल दे, लेकिन उनका आंदोलन नहीं रुकेगा। वहीं, सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसमें पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद संगठन की ओर से जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Andolan) की चेतावनी भी दी गई है। 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी कॉकरोच जनता…

Read More

Captain Smit Machar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई एक गंभीर घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार चर्चा में हैं। बता दें विमान के कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के दौरान स्मित मच्छार घायल हो गए, लेकिन उन्होंने मुश्किल हालात में भी विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिसके बाद उनकी बहादुरी की चर्चा भारत से लेकर इजरायल और अमेरिका तक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की है।…

Read More

Kal Ka Mausam: सितंबर का आखिरी दिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बदलते मौसम के साथ गुजर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर यानि कल कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसमें कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में आइए यहां जानें कल के मौसम को लेकर पूरी जानकारी दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 30 सितंबर का मौसम?…

Read More

KC Venugopal News: चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हमला तेज कर दिया है। बता दें कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े हालिया विवाद को देखते हुए प्रधानमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। यह कांग्रेस का राजनीतिक रुख है, जिसे पार्टी ने CWC की बैठक के बाद सामने रखा है। ऐसे में आइए यहां जानें पूरा मामला CWC…

Read More

Delhi News: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार के दिन बारापुला फेज-3 कॉरिडोर (Barapulla Phase-3 Corridor) का उद्घाटन किया। साथ ही, इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, इस कॉरिडोर (Corridor) के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली से दक्षिण और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को एक नया और आसान रास्ता मिलेगा। दरअसल लंबे समय से अधूरी पड़ी इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में यातायात…

Read More

Asian Games 2026: जैसा कि आप जानते हैं, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों (Indian Team) का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-दो मेडल अपने नाम किए हैं। गुलवीर ने 10,000 मीटर और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता है। वहीं, पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) हासिल किया। जिसमें दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को मजबूती मिली है। उनके शानदार प्रदर्शन की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और देशभर…

Read More

CBSE Three Language Policy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 के छात्रों और उनके अभिभावकों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली है। बता दें अदालत ने मौजूदा कक्षा 6 के विद्यार्थियों पर थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले (Three Language Formula) को तुरंत सख्ती से लागू करने से राहत दी है। वहीं, कोर्ट का यह भी कहना है कि शैक्षणिक सत्र के बीच में बच्चों पर अचानक भाषा बदलने या नई भाषा लेने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में…

Read More

Chirag Paswan News: चुनाव आयोग और SIR को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने विपक्ष पर सवाल उठाए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग ने जिस तरह से पूरे मामले पर बिंदुवार स्पष्टीकरण दिया है, उससे उनकी चिंता दूर हुई है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते समय चयनात्मक आलोचना नहीं होनी चाहिए। वहीं, चिराग पासवान ने यह भी सवाल किया कि अगर SIR की प्रक्रिया को लेकर इतनी बड़ी आपत्ति है, तो विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों…

Read More

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार जीत दर्ज की है। बता दें तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। वहीं, पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज को 295 रन पर रोक दिया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने…

Read More

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड (Mann Ki Baat 138th Episode) में देशवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल (Surgical Strike 10 Years) पूरे होने, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना, नशामुक्ति अभियान, पोषण, पर्यावरण और स्थानीय उत्पादों से जुड़े कई विषयों का जिक्र किया। ऐसे में आइए यहां जानें पीएम मोदी ने मन की बात में क्या कहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल का किया जिक्र पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) के जिक्र से…

Read More

Karnataka News: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आज रविवार के दिन चुनाव आयोग से जुड़े विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले चुनाव प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाए थे, अब वे सही साबित होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, डीके शिवकुमार ने यह भी बताया कि वह बुधवार को दिल्ली जाएंगे, जहां चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे पर विपक्षी दलों के साथ चर्चा होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर दिल्ली…

Read More

Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज अचानक से हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट लिया है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान भारत के कई राज्यों हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मौसम विभाग ने…

Read More

Asian Games 2026: जैसा कि आप जानते हैं, एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर समेत कई पदक अपने नाम किए हैं। इसी कड़ी में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल (Gold Medal) अपने नाम किया। जिसमें पहले हाफ में भारत 17-18 से पीछे था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने जोरदार वापसी की है। रेडर्स और डिफेंडर्स के…

Read More

PM Modi Yogi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री आवास पर करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections 2027)…

Read More

Jamui Minor Girl Case: बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले के बाद उसकी और उसके परिवार की तस्वीर (Jamui Minor Girl Photo) सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर अब कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में तैनात आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस के पास दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता और उसके परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, जिससे नाबालिग की पहचान सार्वजनिक होने का खतरा पैदा हुआ। ऐसे में…

Read More

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Uttar Pradesh Defence Manufacturing) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। बता दें आज के दिन शुक्रवार ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show 2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान (BrahMos Missile) की नींद उड़ा रही हैं। साथ ही, उन्होंने अमेठी में बनाई जा रही AK-203 असॉल्ट राइफलों का भी जिक्र किया और कहा कि ये हथियार आतंकवादियों और नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की क्षमता को मजबूत…

Read More

Abhijeet Dipke: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार शनिवार तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई से करने की बात कही गई है, जिसके बाद इसे देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाने का ऐलान किया गया है। ऐसे…

Read More

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अपनी PDA रथयात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के जरिए उनका स्वागत किया। बता दें अखिलेश यादव के रोड शो में पहली बार बुलडोजर दिखाई दिया। रायबरेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) को लेकर कई बातें कहीं। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में PDA की हवा चल रही है और यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) बनाम PDA होने जा रहा है। वहीं, अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में…

Read More

DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए स्वरोजगार से जुड़ी एक नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। बता दें दिल्ली सरकार ने (DURGA E-Auto Scheme 2026) को मंजूरी दी है। इस योजना के पहले चरण में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को कुल 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो (Pink Electric Auto) दिए जाएंगे। इनमें 1,170 ई-ऑटो महिलाओं और 130 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और सुरक्षित लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। ऐसे…

Read More

PM Modi Chintan Shivir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित (Chintan Shivir 2026) किया जा रहा है। बता दें 23 और 24 सितंबर को चल रहे इस मंथन में सरकार के कामकाज, मंत्रालयों की प्रगति, शासन व्यवस्था में सुधार और ‘विकसित भारत 2047’ (Viksit Bharat 2047) के लक्ष्य को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं, पहले दिन अलग-अलग मंत्रालयों की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं और प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के अगले चरण की प्राथमिकताओं पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया। ऐसे में आइए यहां जानें…

Read More

IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। सोमवार देर शाम फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए आईआईटी बॉम्बे पहुंची। अधिकारिओं के मुताबिक, पुलिस को कैंपस और एग्जाम रूम से जुड़े अहम CCTV फुटेज मिले हैं। वहीं, इस बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के समर्थन में IIT बॉम्बे के फैकल्टी सदस्यों ने कैंपस मार्च निकाला। जिसमें कई छात्र भी प्रोफेसर डूला के समर्थन में सामने आए हैं। साथ ही, IIT मद्रास की Faculty Association ने भी बयान…

Read More

UNGA 81: संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) का 81वां सत्र 22 सितंबर 2026 से न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हो गया है। बता दें इस हाई-लेवल वीक में दुनिया के अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वैश्विक शांति, सुरक्षा, विकास, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, समुद्र के बढ़ते जलस्तर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र इस साल करीब 130 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख हाई-लेवल वीक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले हैं। 22 सितंबर…

Read More

Jamui Crime News: बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी (Jamui Chhedchhad Case) के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। जिसके बाद घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में ले चुकी थी। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी पुलिस…

Read More

Rajasthan News: राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों (Rajasthan Nikay Chunav Result 2026) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चेयरपर्सन, प्रेसिडेंट और मेयर के पदों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। बता दें अब तक घोषित नतीजों के अनुसार बीजेपी ने 197 निकायों में शीर्ष पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को 94 पद मिले हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP), CPM और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक-एक पद पर जीत हासिल की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में कुल 301 शहरी स्थानीय निकायों के उन चुनावों के…

Read More

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़का-लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। यह घटना 19 सितंबर की शाम जमुई सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दरअसल इस वायरल वीडियो (Jamui Viral Video) में कुछ युवक ने दोनों नाबालिगों को रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। बता दें वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की है। वही, जमुई एसपी विश्वजीत दयाल केअनुसार, वीडियो में 6-7 लोग दिखाई दे…

Read More

UPI Payment Rule: भारत के विभिन्न राज्यों में यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) और एमडीआर चार्ज (MDR Charge) को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आज यानी सोमावर को पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने साफ कहा है कि अगर सरकार MDR (Merchant Discount Rate) को वापस नहीं लेती है, तो 16 अक्टूबर 2026 यानि कल से राज्य के पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपये…

Read More

Italy Burqa Ban in Schools: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित (Italy Burqa Ban 2026) के तहत स्कूल परिसर में चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर रोक लग सकती है। इसके अलावा, कक्षाओं में foreign students की संख्या सीमित करने और कुछ विदेशी अभिभावकों के लिए Italian language सीखना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव है। सरकार के अनुसार, इन नियमों का उद्देश्य स्कूलों में भाषा की समस्या कम करना, छात्रों के बेहतर एकीकरण को बढ़ावा देना और शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना है। प्रस्ताव को…

Read More

Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। बता दें (Hamid Ansari Statement 2026) को लेकर बीजेपी (BJP) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेताओं ने सवाल उठाए हैं। अंसारी ने एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने कथन का जिक्र किया था। उन्होंने यह संदर्भ एजी नूरानी की किताब The RSS: A Menace to India में दर्ज जानकारी के आधार पर दिया। ऐसे में अंसारी के बयान के बाद बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन, करुणासागर और VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रतिक्रिया दी। वहीं, अंसारी के समर्थकों…

Read More

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमों ने शानदार शुरुआत की है। दरअसल, पुरुष हॉकी टीम (Men’s Hockey Team) ने अपने पहले मुकाबले में भी इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया है और इसी के साथ एक बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कर ली है। वहीं, महिला हॉकी टीम (Women’s Hockey Team) ने भी अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से मात  दे दी है। ऐसे में पुरुष और महिला हॉकी दोनों टीमों के इस प्रदर्शन से भारतीय फैंस में एक खुशी की लहर देखने को मिल रही है। यहां जानें मुकाबले से…

Read More

LPG Subsidy New Rule: घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू होने जा रहा है। अब सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए Aadhaar Biometric Authentication जरूरी होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, देश के करीब 89.9 फीसदी सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता पहले ही अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। वहीं, जिन लोगों की प्रक्रिया अभी बाकी भी है, उन्हें समय रहते इसे पूरा करना होगा। जिसमें LPG Aadhaar Authentication गैस एजेंसी, सिलेंडर डिलीवरी के समय या संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए…

Read More

PM Modi Carbon Emissions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन को लेकर वैश्विक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने के तरीके पर सवाल उठाया है। बता दें कि आज शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ (The Future of Environment and Climate Dynamics) के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी अक्सर विकासशील देशों पर गलत तरीके से डाल दी जाती है। उन्होंने भारत के प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन का आंकड़ा सामने रखते हुए विकसित और विकासशील देशों के बीच अंतर को…

Read More

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा और ABVP के यश डबास के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें 13वें राउंड की मतगणना के बाद विजय शंकर मीणा को 15,212 वोट मिले हैं, जबकि ABVP के यश डबास के खाते में 14,919 वोट हैं। इस तरह मीणा 293 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम (Delhi University Sports Stadium) स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती…

Read More

Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: 19 सितंबर, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के कामकाज, धन, परिवार, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को खर्च और जिम्मेदारियों को लेकर सावधानी बरतनी पड़ सकती है। शनिवार का दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। कई लोग इस दिन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते…

Read More

India Pakistan News: अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS Kolkata और पाकिस्तान नौसेना के जहाज PNS Hunain के बीच हुई टक्कर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया है। बता दें पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों पर भारत ने अब अपना पक्ष साफ कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान के जवाब और उसके आरोपों को देखा है, लेकिन भारत इन दावों से सहमत नहीं है। वहीं, भारत के अनुसार INS Kolkata पश्चिमी अरब सागर में…

Read More

Pakistan News: पाकिस्तान से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट (Khyber Pakhtunkhwa Blast 2026) में आज शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के दौरान अचानक से विस्फोट हुआ। यह धमाका इतना बढ़ा था कि आस-पास के इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी। यह विस्फोट पुराने पुलिस लाइंस इलाके में स्थित मस्जिद के पास हुआ है, जिसके बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। वहीं, पुलिस की जांच के अनुसार विस्फोट में करीब 16 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 25 लोग…

Read More