Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (26) AMIT SHAH (32) astrology (92) Astrology news (23) Bihar News (35) Bihar Politics (49) BJP (75) Bollywood (36) Bollywood News (25) breaking news (32) congress (45) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (38) Delhi Weather (25) donald trump (49) Election Commission (26) horoscope (98) horoscope today (42) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (41) Narendra modi (92) operation sindoor (33) PM Modi (103) rahul gandhi (39) Rashifal (91) supreme court (24) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (34) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (27) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे, डबास से 293 वोट की बढ़त, पढ़ें खबर
दिल्ली

DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे, डबास से 293 वोट की बढ़त, पढ़ें खबर

Aparna PanwarBy Aparna Panwar19/09/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे
DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा और ABVP के यश डबास के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें 13वें राउंड की मतगणना के बाद विजय शंकर मीणा को 15,212 वोट मिले हैं, जबकि ABVP के यश डबास के खाते में 14,919 वोट हैं। इस तरह मीणा 293 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम (Delhi University Sports Stadium) स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। DUSU के चार प्रमुख पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मतगणना हो रही है। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी

अध्यक्ष पद पर मीणा और यश डबास में कांटे की टक्कर

13वें राउंड के आंकड़ों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 15,212 वोट के साथ आगे हैं। ABVP के यश डबास को 14,919 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच सिर्फ 293 वोट का अंतर है। इससे पहले मुकाबले में कई बार स्थिति बदली। शुरुआती रुझान में यश डबास आगे थे, जबकि तीसरे रुझान में विजय शंकर मीणा ने बढ़त बना ली थी। छठे राउंड में एक बार फिर यश डबास आगे निकल गए थे। अब 13वें राउंड में मीणा ने फिर बढ़त बना ली है।

पहले रुझान में ABVP को मिली थी बढ़त

सुबह 10 बजे आए पहले रुझान में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास को 1,305 वोट मिले थे, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 1,191 वोट मिले थे। लेफ्ट की अनन्या रतूड़ी को 288 वोट मिले। इसके बाद तीसरे राउंड तक NSUI के विजय शंकर मीणा ने बढ़त बना ली। उन्हें 2,712 वोट मिले, जबकि यश डबास को 2,448 वोट मिले थे। छठे राउंड में तस्वीर फिर बदली और यश डबास 7,346 वोट के साथ आगे हो गए। विजय शंकर मीणा को 6,760 वोट मिले थे।

STORY | DUSU poll counting begins amid heightened security across Delhi University

More than 2,000 police and paramilitary personnel have been deployed across Delhi University, with restrictions imposed on key roads and heightened security around the counting centre, as counting… pic.twitter.com/KXkmwIIdeR

— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन आगे

उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझान में भी वह आगे थे। उनके बाद ABVP के ईशू मौर्य और NSUI के वीर चतरथ का नाम रहा।

तीसरे रुझान में दीपांशु शौकीन को 3,256 वोट मिले थे, जबकि ABVP के ईशू मौर्य को 1,884 वोट मिले। शुरुआती रुझान में भी दीपांशु को 1,391 वोट मिले थे।

VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, North District DCP Niharika Bhatt says, "Keeping in mind the election counting, there is a heavy deployment of police around the strong room. As part of this deployment, personnel from the North District Police and outside… pic.twitter.com/JuhBHuE7jm

— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी आगे

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझान में उन्हें 909 वोट मिले थे, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 450 वोट मिले थे। बाद के रुझानों में भी सचिव पद पर ABVP की उम्मीदवार बढ़त में दिखाई दीं। मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम की स्थिति स्पष्ट होगी।

संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला भी दिलचस्प

संयुक्त सचिव पद पर शुरुआती रुझान में ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 938 वोट मिले थे। NSUI के गोपाल चौधरी को 698 वोट मिले, जबकि विशेष यादव को 996 वोट मिले थे।

बाद के रुझानों में उम्मीदवारों की स्थिति बदलती रही। मतगणना के अंतिम चरण तक संयुक्त सचिव पद पर भी मुकाबला देखने को मिल रहा है।

52 मतदान केंद्रों पर 40.46 फीसदी वोटिंग

DUSU चुनाव में इस बार 52 मतदान केंद्रों पर कुल 40.46 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक है। साल 2024 में 35.20 फीसदी और 2025 में 39.45 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि, 2023 में करीब 42 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस साल के आंकड़े से अधिक था। कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। अब सभी की नजर DUSU के केंद्रीय पैनल के परिणाम पर है।

20 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें ABVP, NSUI, AISA-SFI गठबंधन, ASAP और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। वहीं NSUI की ओर से अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ मैदान में हैं।

91 में से 52 कॉलेजों में मतदान

दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 91 कॉलेज हैं, लेकिन DUSU चुनाव में सभी कॉलेज मतदान नहीं करते। इस चुनाव में 52 कॉलेजों और उनकी संबंधित फैकल्टी ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

नॉर्थ और साउथ कैंपस दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कैंपस हैं। विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से कई ऐसे नेता भी निकले हैं, जिन्होंने आगे चलकर राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

दिल्ली हाईकोर्ट ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

DUSU चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस पर रोक लगाई है। चुनाव के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विश्वविद्यालय परिसर और मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

ऐसे में अब सभी की नजर अंतिम परिणाम पर है। अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा और यश डबास के बीच महज 293 वोट का अंतर है। ऐसे में आने वाले राउंड में तस्वीर बदल सकती है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि DUSU के चारों प्रमुख पदों पर किस उम्मीदवार को जीत मिली।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ABVP Delhi University DUSU Election Result 2026 DUSU Result NSUI Vijay Shankar Meena Yash Dabas
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

CJP नेता अभिजीत दिपके हुए गिरफ्तार

Abhijeet Dipke Detained: मुंबई से दिल्ली फ्लाइट में CJP नेताओं की हिरासत, यात्रियों के बयान से मचा हंगामा, जानें विमान में क्या कुछ हुआ

10/10/2026
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन, हिरासत के बीच अंतिम संस्कार को लेकर हुई चर्चा

10/10/2026
Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का ऐलान

Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का ऐलान, अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगा विपक्ष

09/10/2026
News
Uttar Pradesh News: अखिलेश की चुनौती पर योगी का पलटवार

Uttar Pradesh News: अखिलेश की चुनौती पर योगी का पलटवार, कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए चुनाव

10/10/2026
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती, बोले- ‘जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे…’

10/10/2026
CJP नेता अभिजीत दिपके हुए गिरफ्तार

Abhijeet Dipke Detained: मुंबई से दिल्ली फ्लाइट में CJP नेताओं की हिरासत, यात्रियों के बयान से मचा हंगामा, जानें विमान में क्या कुछ हुआ

10/10/2026
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन, हिरासत के बीच अंतिम संस्कार को लेकर हुई चर्चा

10/10/2026
IND VS WI Highlights: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका

IND VS WI Highlights: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, 250 रन का लक्ष्य हासिल कर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

09/10/2026
Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का ऐलान

Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का ऐलान, अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगा विपक्ष

09/10/2026
Delhi School Closed: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर

Delhi School Closed: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, राजधानी में कल ऑनलाइन चलेंगी स्कूलों की क्लास और परीक्षाएं स्थगित

09/10/2026
Uttar Pradesh News: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Uttar Pradesh News: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें जानकारी

09/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.