Bihar Bandh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां पर विपक्ष के द्वारा अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। दरअसल, महागठबंधन के नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ अब एनडीए ने बड़ा कदम उठाया है और 4 सितंबर को बिहार बंद करने का ऐलान किया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
गुरुवार के दिन 4 सितंबर को होने वाला बिहार बंद इस मुद्दे पर बिहार जनता की प्रतिक्रिया शामिल होगी। वहीं, एनडीए का दावा है कि राज्य बंद पूरी तरह सफल रहेगा और जनता अहम भूमिका निभाएंगी।
इतने बजे तक बंद रहेगा बिहार
इस संदर्भ में बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं होगी। इस बिहार बंद का मुख्य उद्देश्य महागठबंधन की भाषा और विचारधारा के खिलाफ जनता का विरोध है।

पीएम ने तोड़ी अपनी चुप्पी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में जीविका दीदियों को संबोधित करते अपनी पीड़ा देशवासियों के सामने जाहिर की। उन्होंने कहा, “मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। बिहार जैसी समृद्ध परंपरा वाली धरती पर मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि किसी मंच से मेरी मां को गालियां दी जाएंगी। यह अपमान केवल मेरी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का है।”
पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मां सभी के लिए समान होती है। उनकी गरिमा का अपमान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।
भावुक हुए डॉ. दिलीप जायसवाल और कई महिला
जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और कई महिला नेत्रियां भी भावुक हुई। जब वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने मां पर अपशब्द कहे जाने का जिक्र किया तो उपस्थित नेता रो पड़े। इसी बीच डॉ. जायसवाल का एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें वे आंखों में आंसू लिए रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने प्रदेश में घटाया जमीन रजिस्ट्रेशन शुल्क, आसान हुई पंजीकरण प्रक्रिया
[/expander_maker]



