RJD Controversy:बिहार चुनाव नतीजों के बाद RJD के प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीत छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। जिसमे रोहिणी आचार्य ने राबड़ी आवास से बाहर निकलते ही मीडिया से कहा कि, तेजस्वी ने मुझे घर से निकल दिया और सवाल करने पर गाली, मारपीट की धमकी दी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दरअसल, लालू यादव की बेटी रोहिणी का कहना है कि, मेरा कोई परिवार नहीं है। मुझे अब कोई जिम्मेदारी नहीं लेनी है। अगर संजय यादव और रमीज से पूछताछ करेंगे तो चप्पल से पिटवाया जाएगा।
राजनीति से लिया संन्यास और परिवार से दूरी
रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिए साफ लिखा कि वह अब राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार के साथ संबंध खत्म कर रही हैं। उनका कहना है कि, तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और उनकी टीम में शामिल रमीज लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे कि वे राजनीति और परिवार दोनों से दूर हो जाएं।
बता दें, रोहिणी पहले 2024 लोकसभा चुनाव में सारण सीट से RJD उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से परिवार और पार्टी से उनकी दूरी बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि, वे अब पटना छोड़कर दिल्ली और फिर सिंगापुर लौटने की तैयारी कर रही हैं।

विवाद की वजह
दअरसल, 2022 में लालू यादव को किडनी डोनेशन पर काफी सवालों ने रोहिणी को दुखी किया था। वे कई बार सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर नाराजगी जताती थी। वहीं, संजय यादव की पार्टी में बढ़त की भूमिका और चुनावी दौर में RJD बस में उनकी आगे की सीट वाली फोटो पर भी रोहिणी ने तंच कसा था। जिस वजह से विवाद काफी बढ़ गया।
RJD परिवार में युद्ध
तेज प्रताप यादव पहले ही पार्टी से निकल चुके हैं और कई बार संजय यादव पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगा चुके हैं। जिस वजह से रोहिणी की नाराजगी ने लालू यादव के परिवार में चल रहे तनाव को और भी ज्यादा गहरा कर दिया है।
कौन है रमीज
बता दें कि, रोहिणी द्वारा लिया गया नाम रमीज तेजस्वी यादव की कोर टीम का यह सदस्य है। वहीं तेजस्वी की टीम में रमीज, अदनान और साथ में शारिक। जो कि, संजय यादव के साथ मिलकर रणनीतिक काम देखते हैं।
BJP का हमला
BJP ने इस विवादी मुद्दे पर कहा कि, जिस बेटी ने लालू यादव को किडनी देकर जीवन दिया, आज वही बेटी अपने परिवार से दूर हो रही है।
ये भी पढ़ें:Bihar Election 2025: बिहार में NDA की जीत, पीएम मोदी ने गमछा लहराकर बिहारवासियों का किया अभिवादन
[/expander_maker]



