BJP Bihar News: भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव किया है। जिसमे अब पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे, अब संजय जायसवाल की जगह यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बता दें कि यह अहम फैसला नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, इसके बाद बिहार संगठन में भी कुछ बदलाव किया गया है। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई उम्मीद नजर आ रही है। बता दें कि, संजय सरावगी लंबे समय से बिहार की राजनीति में हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से सामाजिक संतुलन और चुनावी रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राजनीतिक सफर
समय सरावगी का राजनीतिक में सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। जिसमें उन्होंने 10 साल तक अखिल (ABVP) में अलग–अलग पोजीशन पर काम किया है। वहीं, इसके बाद उन्होंने 1999 में BJP युवा मोर्चा (भाजयुमो) में जिला मंत्री भी बने हैं।
बता दें समय सरावगी फरवरी 2005 से लगातार दरभंगा शहरी विधानसभा सीट से विधायक चुने जा रहे हैं। जिसमें उन्होंने फरवरी 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इस तरह वे 2005 से 2025 तक लगातार छह बार विधायक रहे हैं।

भाजपा संगठन में उम्मीद
संजय सरावगी फरवरी 2025 से बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, इसके अलावा वे बिहार BJP के गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कई जिलों में संगठन चुनाव प्रभारी व सदस्यता प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। साथ ही, अब पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि संजय सरावगी के अनुभव से बिहार भाजपा और भी ज्यादा मजबूत होगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से आने वाले समय में पार्टी को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर काफी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, हेडक्वॉटर में हुआ भव्य स्वागत, जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी
[/expander_maker]



