Border 2 Release Date: सनी देओल का दमदार लुक और बॉर्डर-2 के इंतजार कर रहे फैस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, देशभक्ति और शौर्य से भरपूर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 (Film Border-2) के टीज़र को रिलीज कर दिया गया है। यह टीज़र विजय दिवस के खास मौके पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों की भावनाओं को और भी मजबूत कर दिया। साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का पहला गीत ‘घर कब आओगे’ (Ghar Kab Aaoge Song) का वीडियो भी अब रिलीज हो चुका है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर (superhit film border) के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और अब टीज़र ने फैंस की उत्सुकता को और भी अधिक बढ़ा दिया है।
बॉर्डर-2 का टीजर रिलीज (Border 2 Teaser Release)
बॉर्डर-2 को लेकर फिल्म के निर्देशन अनुराग सिंह का कहना है कि एक बार फिर सनी देओल अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ नई पीढ़ी के सितारे वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वही, टीज़र की शुरुआत 1971 के भारत-पाक युद्ध की झलकियों से होती है, जहां सनी देओल की गूंजती आवाज दुश्मनों को ललकारती सुनाई देती है।

बॉर्डर-2 फिल्म इस दिन होगी रिलीज (Border-2 Release Date)
मिली जानकारी के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ फिल्म को 23 जनवरी 2026 के दिन देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि टीज़र को मिले शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि यह फिल्म देशभक्ति, भावना और भव्य एक्शन का बड़ा सिनेमाई अनुभव देने वाली है।
BORDER 2: Ghar Kab Aaoge Song
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह इस गाने का ऑडियो सामने आया था, जिसे सुनते ही फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। अब मेकर्स ने गाने का वीडियो भी जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
टी-सीरीज़ (t-series) पर रिलीज हुआ यह गाना भावनाओं और दिलों को छू लेने वाला है। इस गाने में देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की भावनाएं और उनके परिवारों की यादें बेहद सादगी के साथ दिखाई गई हैं। गीत के बोल सीधे दिल को छूते हैं और उन जवानों के जज्बात बयां करते हैं, जो देश की रक्षा के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहते हैं।
टीजर में तीनों सेनाओं की झलक
फिल्म के टीज़र में थल, जल और वायु- तीनों सेनाओं की झलक दिखाई जाती है। दरअसल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अलग-अलग यूनिट्स में देश की सीमाओं की रक्षा करते नजर आते हैं। इसी के साथ इसमें एक भावुक मोंटाज के जरिए सैनिकों की निजी जिंदगी, उनका परिवार और देश के लिए उनका समर्पण भी दिखाया गय है, जो इस टीजर को बेहद खास बना देता है।
टीज़र के आखिरी सीन में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया जाता है, जिसमें हवाई हमले, जमीनी जंग और नौसैनिक ऑपरेशन की झलक देखने को मिलती है। हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) में नेवल वॉरफेयर का यह पहलू दर्शकों के लिए नया और रोमांचक माना जा रहा है। बैकग्राउंड में बजता फिल्म बॉर्डर का मशहूर गीत “हिंदुस्तान मेरी जान” (Hindustan meri jaan) दर्शकों को पुरानी याद दिलाता है।
ये भी पढ़ें: इन तीन कैटेगरी में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये,यहां जाने पूरी डिटेल
[/expander_maker]



