Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। बता दें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। साथ ही इस साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण माना जा रहा है।जिसमें द्रिक पंचांग के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा।
जानकारी के मुताबिक, ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रभावी हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला हो सकता है।
क्या होता है चंद्र ग्रहण
जानकारी के अनुसार जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। बता दें कि यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव होती है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। जब सिंह राशि में चंद्र ग्रहण लगता है, तो इसे आत्मसम्मान, करियर और सामाजिक पहचान में बदलाव का संकेत माना जाता है।
चंद्र ग्रहण 2026 का सही समय
- तारीख: 3 मार्च 2026।
- ग्रहण शुरू: दोपहर 3:20 बजे।
- ग्रहण समाप्त: शाम 6:46 बजे।
- सूतक काल शुरू: सुबह 6:20 बजे। दरअसल, ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। सूतक काल में पूजा-पाठ, शुभ कार्य और नए काम की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
किन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ सकता है। बता दें कि लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है।आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
बता दें कि व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रह सकता है। निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण सकारात्मक परिणाम दे सकता है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। वहीं,रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में नई दिशा मिल सकती है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं,इस समय आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा। यात्रा के भी योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
हालांकि गुस्से और जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
अन्य राशियों पर संभावित असर
- सिंह राशि: चूंकि ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धैर्य और संयम रखें।
- कन्या और मकर राशि: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है।
- वृषभ और तुला राशि: पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
- कुंभ और मीन राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक विवाद से बचें।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
क्या करें
- भगवान का ध्यान करें और मंत्र जाप करें।
- जरूरतमंदों को दान करें।
- मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
क्या न करें
- सूतक काल में शुभ कार्य शुरू न करें।
- ग्रहण के दौरान भोजन बनाने और खाने से बचें।
- नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
ज्योतिषीय का महत्व
जानकारी के अनुसार, यह ग्रहण करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। खासकर मेष और धनु राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर और उन्नति के संकेत दे रहा है।
सिंह राशि में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण आत्मविश्वास को परखने वाला हो सकता है। जो लोग अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं, उन्हें मेहनत का फल मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Iran War Impact: ईरान संकट का दिखा असर,भारतीय बासमती चावल निर्यात, शिपमेंट अटके… पेमेंट में भी देरी



