Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (19) astrology (89) Astrology news (22) Bhopal (16) Bihar News (18) Bihar Politics (40) BJP (50) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (29) congress (24) cricket news (30) daily horoscope (126) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (17) Delhi Pollution (17) donald trump (34) horoscope (96) horoscope today (36) india (25) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (31) Narendra modi (46) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (56) rahul gandhi (20) Rashifal (86) sports news (16) tmc (26) top news (73) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (27) zodiac signs (77)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Iran War Impact: ईरान संकट का दिखा असर,भारतीय बासमती चावल निर्यात, शिपमेंट अटके… पेमेंट में भी देरी
खबर आज की खास

Iran War Impact: ईरान संकट का दिखा असर,भारतीय बासमती चावल निर्यात, शिपमेंट अटके… पेमेंट में भी देरी

Iran War Impact: ईरान में बढ़ते युद्ध तनाव का सीधा असर भारत के बासमती चावल निर्यात पर पड़ रहा है। जिसमें ईरान और अफगानिस्तान के लिए भेजे जाने वाले शिपमेंट रुक गए हैं और इनका पेमेंट भी रुक गया है। आइए जानते हैं यहां पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar01/03/20265 Mins Read
ईरान संकट का दिखा असर
ईरान संकट का दिखा असर

Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के व्यापार पर साफ नजर आने लगा है। बता दें कि ईरान में जारी युद्ध जैसे हालात और अमेरिका तथा इजरायल के हमलों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। इसका सीधा प्रभाव भारतीय चावल निर्यातकों पर पड़ा है। खासतौर पर बासमती चावल के शिपमेंट ईरान और अफगानिस्तान के लिए अटक गए हैं। साथ ही भुगतान (पेमेंट) में भी देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

शिपमेंट पर लगा ब्रेक, बढ़ी अनिश्चितता

जानकारी के अनुसार,चावल निर्यातकों का कहना है कि ईरान पर हमलों और जवाबी कार्रवाई के बाद समुद्री मार्गों पर अनिश्चितता बढ़ गई है। जिसके बाद ईरान के प्रमुख बंदरगाह बंदर अब्बास के जरिए अफगानिस्तान जाने वाले कई शिपमेंट फिलहाल रुके हुए हैं। निर्यातकों के मुताबिक जब तक हालात ठीक नहीं होते, तब तक इन खेपों को भेजना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के हरियाणा यूनिट के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले से भेजे गए माल का भुगतान भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। बैंकिंग चैनलों और ट्रांजैक्शन में देरी के कारण कारोबारी दबाव बढ़ता जा रहा है।

हरियाणा के निर्यातकों पर सबसे ज्यादा असर

भारत के कुल बासमती चावल निर्यात में हरियाणा की हिस्सेदारी करीब 35 प% बताई जाती है। जिसमें करनाल, कैथल और सोनीपत जैसे जिले बासमती एक्सपोर्ट के बड़े केंद्र हैं। करनाल को देश का प्रमुख बासमती हब माना जाता है। साथ ही, स्थानीय राइस मिलर्स का कहना है कि युद्ध की खबर आते ही बाजार में घबराहट फैल गई। एक ही दिन में बासमती चावल के दाम 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक गिर गए। यानी प्रति क्विंटल करीब 400 से 500 रुपये की कमी आई है। व्यापारियों का मानना है कि यदि हालात लंबे समय तक बिगड़े रहे तो कीमतों में और गिरावट संभव है।

ईरान है बड़ा खरीदार

दरअसल, ईरान भारत के बासमती चावल का प्रमुख खरीदार देश है। जिसमें सऊदी अरब के बाद ईरान भारत का दूसरा सबसे बड़ा बासमती मार्केट माना जाता है। वहीं,हर साल 2024-25 में भारत ने लगभग 6 मिलियन टन बासमती चावल का निर्यात किया, जिसमें करीब 1 मिलियन टन खुशबूदार चावल ईरान को भेजा गया। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, यमन, इराक और अमेरिका भी बड़े आयातकों में शामिल हैं। लेकिन मौजूदा संकट का सबसे अधिक असर ईरान से जुड़े व्यापार पर पड़ रहा है।

इंश्योरेंस और शिपिंग पर बढ़ा जोखिम

युद्ध के दौरान समुद्री मार्गों पर जहाजों के लिए इंश्योरेंस कवर मिलना मुश्किल हो जाता है। जिसमें बीमा कंपनियां जोखिम बढ़ने के कारण प्रीमियम बढ़ा देती हैं या कवर देने से मना कर देती हैं। इससे निर्यातकों का खर्च बढ़ता है और माल भेजना और भी महंगा पड़ता है। जिसके बाद निर्यातकों का कहना है कि अगर जहाजों के बीमा की लागत बढ़ती है तो इसका सीधा असर चावल की कीमत पर पड़ेगा। ऐसे में या तो निर्यात कम होगा या मुनाफा घटेगा।

पेमेंट में देरी से बढ़ा दबाव

जानकारी के मुताबिक, ईरान के साथ व्यापार पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और बैंकिंग प्रतिबंधों के कारण चुनौतीपूर्ण रहा है। जिसके बाद अब युद्ध की स्थिति में पेमेंट चैनल और ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि पहले से भेजे गए माल का भुगतान अटकने से नकदी संकट की स्थिति बन सकती है। वहीं,छोटे और मध्यम निर्यातकों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर है, क्योंकि उनका कार्यशील पूंजी चक्र (वर्किंग कैपिटल साइकिल) बाधित हो रहा है।

पहले भी दिखा था असर

व्यापारियों का कहना है कि जून 2025 में हुए Iran-Israel Conflict के दौरान भी ऐसा ही असर देखा गया था। उस समय भी बासमती के दामों में गिरावट आई थी और शिपमेंट में देरी हुई थी। हालांकि हालात सामान्य होते ही व्यापार दोबारा पटरी पर आ गया था। इस बार निर्यातक उम्मीद कर रहे हैं कि यदि तनाव जल्दी कम होता है तो बाजार संभल सकता है। लेकिन अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो भारतीय चावल उद्योग पर व्यापक असर पड़ सकता है।

Iran War Impact
Iran War Impact
किसानों पर भी पड़ सकता है असर

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान बड़े पैमाने पर बासमती की खेती करते हैं। यदि निर्यात घटता है तो घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे कीमतों में गिरावट आ सकती है। इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ेगा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरत पड़ने पर निर्यातकों और किसानों के लिए राहत उपायों पर विचार करना चाहिए।

सरकार की निगरानी

वाणिज्य मंत्रालय और संबंधित एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। यदि शिपमेंट लंबे समय तक अटकते हैं तो वैकल्पिक बाजारों की तलाश की जा सकती है। अफ्रीका और यूरोप के कुछ देशों में भी भारतीय चावल की मांग बढ़ रही है, जिससे कुछ हद तक नुकसान की भरपाई संभव है।

अब आगे क्या होगा

जानकारी के अनुसार, फिलहाल चावल निर्यातक हालात ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में स्थिरता लौटते ही व्यापार फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। लेकिन जब तक युद्ध जैसी स्थिति बनी रहेगी, तब तक शिपमेंट, पेमेंट और कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: US-इजरायल की एयरस्ट्राइक से ईरानी स्कूल तबाह! 36 छात्राओं की मौत; ईरान ने शुरू की जवाबी कार्रवाई

Basmati Rice Haryana Exporters India Rice Export Iran Crisis Iran War Iran War Impact
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Adult Aadhaar Card Ban in Assam: हिमंता सरकार का अवैध घुसपैठियों पर बड़ा फैसला

Adult Aadhaar Card Ban in Assam: हिमंता सरकार का अवैध घुसपैठियों पर बड़ा फैसला, 18 साल से ऊपर वालों के नए आधार पर रोक

13/06/2026
पीएम मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे

PM Modi Europe Visit: फ्रांस से स्लोवाकिया तक भारत की वैश्विक मौजूदगी,पीएम मोदी आज से अहम विदेश दौरे पर, जानें पूरा शेड्यूल

13/06/2026
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन

भारतीय शूटिंग को बड़ा झटका, दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन,अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था इलाज

12/06/2026
News
अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee: फर्जी हस्ताक्षर मामले में फिर CID दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष से भी पूछताछ जारी

14/06/2026
पाटलिपुत्र स्टेशन में छात्रों का हंगामा

पाटलिपुत्र स्टेशन में छात्रों का हंगामा, ट्रेन लेट होने से भड़के परीक्षार्थियों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

14/06/2026
IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया का जलवा

IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया का जलवा, अफगानिस्तान को चारों खाने चित कर सीरीज में बनाई दमदार बढ़त

14/06/2026
Modi-Trump Meeting G7 Summit 2026: फ्रांस में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और ट्रंप

Modi-Trump Meeting G7 Summit 2026: फ्रांस में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और ट्रंप, 17 जून की द्विपक्षीय वार्ता पर दुनिया की नजर

13/06/2026
Ram Mandir Donation Investigation: राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन

Ram Mandir Donation Investigation: राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 15 दिन में सच सामने लाएगी SIT टीम

13/06/2026
Adult Aadhaar Card Ban in Assam: हिमंता सरकार का अवैध घुसपैठियों पर बड़ा फैसला

Adult Aadhaar Card Ban in Assam: हिमंता सरकार का अवैध घुसपैठियों पर बड़ा फैसला, 18 साल से ऊपर वालों के नए आधार पर रोक

13/06/2026
असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश

AN-32 Plane Crash: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, हादसे के बाद विमान में लगी आग, हादसे की जांच शुरू

13/06/2026
पीएम मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे

PM Modi Europe Visit: फ्रांस से स्लोवाकिया तक भारत की वैश्विक मौजूदगी,पीएम मोदी आज से अहम विदेश दौरे पर, जानें पूरा शेड्यूल

13/06/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.