चक्रवाती तूफान “मोथा” के असर से झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत अन्य कई राज्यों में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
28 अक्टूबर से भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वही, 29 अक्टूबर को लातेहार, लोहारदगा, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
30 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार, 30 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान का असर और गहरा सकता है। इस दिन चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, लोहारदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 31 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुर और साहिबगंज जिलों में भी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट
IMD ने ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण भूस्खलन, परिवहन में बाधा और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई है। वहीं, देखा जाए तो इस दौरान खेतों और बागवानी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र और नदियों से इन दिनों दूर रहने की सलाह जारी की है।
इसके अलावा, येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
तूफान ‘मोथा’ की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान “मोथा” दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह 28 अक्टूबर तक एक “गंभीर चक्रवाती तूफान” का रूप ले सकता है और तेजी से आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयुक्त का बड़ा ऐलान: 12 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा SIR अभियान, मतदाता सूची होगी और पारदर्शी
[/expander_maker]



