भागादौड़ी भरी इस जिंदगी में ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल खराब हो चुकी है। थकान, सरदर्द और ऐसे में थककर सो जाना और सुबह जल्दी उठने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जल्दी नहीं उठ पाते हैं। क्या आप भी सुबह जल्दी उठना और चाहते हैं, तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ बेहतरीन टिप्स के बारे में जानते हैं, जिससे अपनाकर सुबह जल्दी उठ सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने के लाभ
- मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
- याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है।
- क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।
- स्किन चमकदार बनती है।
- दिनभर एनर्जी मिलती है।
सुबह जल्दी उठने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
- रात को जल्दी सोने की कोशिश करें।
- सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप बंद करें।
- हल्का खाना खाएं, भारी भोजन से बचें।
- खाने के बाद हल्की सैर करें, इससे नींद अच्छी आएगी।
- शांत माहौल बनाएं ताकि नींद अच्छी आए
- सोते समय कमरे में हल्की रोशनी और शांति रखें।
- दूध में केसर या शहद मिलाकर पिएं।
- कैमोमाइल टी या अनुलोम-विलोम करने से मन शांत होता है।
अलार्म का सही उपयोग
- अलार्म को बिस्तर से दूर रखें, ताकि उठकर बंद करना पड़े।
- अलार्म बजते ही उठें, स्नूज न करें।
सुबह की शुरुआत
- उठते ही ताजी हवा लें और ठंडे पानी से मुँह धोएं।
- हल्की सैर या योग करें, इससे एनर्जी मिलेगी।
- दोपहर में देर तक न सोएं
- दोपहर में 15-20 मिनट की झपकी काफी है।
- ज्यादा सोने से रात की नींद खराब हो सकती है।
रात में अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स
- हल्का खाना खाएं और खाने के बाद टहलें।
- सोने से 1-2 घंटे पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं।
- कमरे में अंधेरा और शांत माहौल रखें।
ये भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को Google का बड़ा तोहफा, अब फ्री में यूज करिए AI