Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (14) Asia Cup 2025 (15) astrology (85) Astrology news (19) Bhopal (16) Bihar Politics (31) BJP (37) Bollywood (36) Bollywood News (17) breaking news (29) congress (18) cricket news (29) daily horoscope (115) Delhi News (15) Delhi Pollution (17) donald trump (29) horoscope (90) horoscope today (34) india (25) indian army (13) India News (21) Indian Politics (23) indian railways (19) india vs pakistan (15) Kal Ka Rashifal (29) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) Narendra modi (31) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (52) rahul gandhi (16) Rashifal (84) Rashifal Today (14) sports news (14) today horoscope (16) top news (73) vedic astrology (39) viral video (22) women empowerment (15) zodiac signs (74)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • Others

    अन्य..

Home » Ekadashi kab hai: 27 या 28 फरवरी, कब है आमलकी एकादशी? जानें सही तिथि और व्रत नियम
ज्योतिष

Ekadashi kab hai: 27 या 28 फरवरी, कब है आमलकी एकादशी? जानें सही तिथि और व्रत नियम

Shakshi RajBy Shakshi Raj26/02/20265 Mins Read
Amalaki Ekadashi 2026
Amalaki Ekadashi 2026

Ekadashi kab hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सबसे पवित्र और फलदायी व्रतों में से एक माना जाता है. पंचांग के अनुसार साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का अपना विशेष महत्व होता है. इन्हीं में से एक है आमलकी एकादशी, जिसे अमला एकादशी और रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.
यह एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है और इसका संबंध भगवान विष्णु और आमलकी के वृक्ष से माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत और पूजन करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. लेकिन साल 2026 में आमलकी एकादशी की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है कि व्रत 27 फरवरी को रखा जाए या 28 फरवरी को. आइए आसान भाषा में समझते हैं सही तिथि, व्रत नियम, पूजा विधि और पारण का समय.

2026 में आमलकी एकादशी कब है? 27 या 28 फरवरी?

पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत, 27 फरवरी 2026 को रात 12:33 बजे से होकर उसी दिन रात 10:32 बजे तक रहेगी. हिंदू धर्म में व्रत की गणना उदय तिथि के अनुसार की जाती है. यानी जिस दिन सूर्योदय के समय एकादशी तिथि होती है, उसी दिन व्रत रखा जाता है. इसलिए आमलकी एकादशी 2026 का व्रत 27 फरवरी (शुक्रवार) को रखा जाएगा. यानि, 28 फरवरी को एकादशी तिथि नहीं रहेगी, इसलिए उस दिन व्रत नहीं रखा जाएगा.

आमलकी एकादशी व्रत का पारण कब करें?

व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है. पारण समय 28 फरवरी 2026 को सुबह 6:47 बजे से 9:06 बजे के बीच. ध्यान रखें कि एकादशी व्रत का पारण समय पर करना बहुत जरूरी माना जाता है. देर से पारण करने पर व्रत का पूरा फल नहीं मिलता.

आमलकी एकादशी क्यों कहलाती है ‘रंगभरी एकादशी’?

वाराणसी में आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इसी दिन से होली के रंगों की शुरुआत होती है. काशी में इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष झांकी निकलती है और मंदिरों में गुलाल उड़ाया जाता है. इसी वजह से इसे रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है.

आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है. इस दिन आंवले की पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं. विष्णु भक्ति से जीवन में सुख-शांति आती है. आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह व्रत संतान सुख, स्वास्थ्य और धन-समृद्धि देने वाला माना जाता है. वहीं,आमलकी एकादशी का पुराणों में वर्णन है कि राजा चंद्रवंश ने इस व्रत को करके महान पुण्य प्राप्त किया था.

आमलकी एकादशी व्रत की पूजा विधि

व्रत रखने वाले भक्त इस तरह पूजा कर सकते हैं:

सुबह क्या करें?

  • सूर्योदय से पहले उठें, स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु का ध्यान करें

पूजा विधि:

  • घर में विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर रखें
  • आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
  • आंवला अर्पित करें
  • विष्णु सहस्त्रनाम या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें

भोग में क्या चढ़ाएं?

  • भोग में फल, तुलसी,पंचामृत और आंवला या आंवले से बना प्रसाद चढ़ाएं.

व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं?

व्रत में फल, दूध,दही,साबूदाना,सिंघाड़े और आंवला का आटा खा सकते हैं. वहीं, अनाज, चावल, दाल, नमक (कुछ लोग सेंधा नमक लेते हैं), तामसिक भोजन, प्याज और लहसुन का सेवन न करे.

आमलकी एकादशी पर क्या करें?

आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें, आंवले का दान करें, जरूरतमंदों को भोजन कराएं, व्रत कथा पढ़ें या सुनें और दिन भर मन में सकारात्मक विचार रखें.

आमलकी एकादशी पर क्या न करें?

आमलकी एकादशी पर किसी से झगड़ा न करें, बुरा बोलने से बचें, मांस-मदिरा से दूरी रखें, झूठ न बोलें और क्रोध और ईर्ष्या से बचें.

आंवला क्यों है इतना खास?

आंवला आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है.आंवला आयुर्वेद के कई फायदे है, जैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी, पाचन सुधारता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और धार्मिक रूप से आंवले को भगवान विष्णु का प्रिय फल माना गया है.

आमलकी एकादशी का वैज्ञानिक पक्ष

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो:

  • फाल्गुन मास के समय मौसम बदल रहा होता है
  • शरीर को रोगों से लड़ने के लिए पोषण की जरूरत होती है
  • आंवले में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है
  • व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स का मौका मिलता है

इस तरह धार्मिक परंपरा के पीछे स्वास्थ्य लाभ भी छिपा है

क्यों बढ़ रहा है आमलकी एकादशी का महत्व आज के समय में?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं. जिससे उनका खानपान बिगड़ गया है. आज के जीवन में आध्यात्मिक शांति की कमी देखि जा रही है, ऐसे में एकादशी जैसे व्रत मन को शांत करने, संयम सिखाने और शरीर को आराम देने का माध्यम बनते जा रहे हैं.

 

Read Related News : इजरायल की संसद में PM मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, पहले भारतीय नेता बनकर रचेंगे इतिहास

Amalaki Ekadashi Date Ekadashi 2026 Ekadashi Kab Hai
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Shakshi Raj

A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

kal ka Rashifal

Kal Ka Rashifal 14 April 2026: मेष से मीन तक, जानें आज किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें सावधानी बरतनी होगी

13/04/2026
Varuthini Ekadashi 2026

Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी आज, शुभ योग में करें विष्णु पूजा, पूरी होंगी हर मनोकामनाएं, जानें पूजा का सही तरीका

13/04/2026
Kal Ka Rashifal

Kal Ka Rashifal 13 April 2026: वरुथिनी एकादशी पर मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

12/04/2026
News
India Temperature Today: भारत के कई राज्यों में बदला तापमान

India Temperature Today: भारत के कई राज्यों में बदला तापमान, कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर, पढ़ें अपने शहर का हाल

14/04/2026
kal ka Rashifal

Kal Ka Rashifal 14 April 2026: मेष से मीन तक, जानें आज किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें सावधानी बरतनी होगी

13/04/2026
बिहार मुख्यमंत्री: सीएम कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार

बिहार मुख्यमंत्री: सीएम कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार, NDA के फैसले का इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

13/04/2026
Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के बाद क्यों भड़की हिंसा?

Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के बाद क्यों भड़की हिंसा? आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी

13/04/2026
NEET Exam

NEET UG 2026: मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी तेज, सिटी स्लिप आउट! neet.nta.nic.in से ऐसे करें चेक, जानें कैसे करें डाउनलोड

13/04/2026
Varuthini Ekadashi 2026

Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी आज, शुभ योग में करें विष्णु पूजा, पूरी होंगी हर मनोकामनाएं, जानें पूजा का सही तरीका

13/04/2026
Mathura Yamuna Boat Tragedy

Vrindavan Boat Tragedy: वृंदावन में मातम, यमुना में पलटी नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 3 लापता रेस्क्यू जारी

13/04/2026
Kal Ka Rashifal

Kal Ka Rashifal 13 April 2026: वरुथिनी एकादशी पर मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

12/04/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.