Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (28) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (65) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (32) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (24) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (28) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (85) rahul gandhi (27) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के बाद क्यों भड़की हिंसा? आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी
उत्तरप्रदेश

Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के बाद क्यों भड़की हिंसा? आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी

Noida Workers Protest: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मजदूरों का आंदोलन वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसक हो गया है। जिससे हरियाणा में हुई 33% वेतन वृद्धि के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। आइए जानते हैं यहां पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar13/04/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के बाद क्यों भड़की हिंसा?
Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी के बाद क्यों भड़की हिंसा?

Noida Workers Protest: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मजदूरों का आंदोलन अब गंभीर रूप ले चुका है। दरअसल पिछले कई दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज सोमवार को अचानक हिंसक हो गया। जिसमें कई जगहों पर तोड़फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा विवाद खास तौर से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब इसका असर पूरे औद्योगिक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई?

नोएडा के फेस-2 और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों मजदूर लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मजदूरों का कहना है कि उनकी सैलरी काफी समय से नहीं बढ़ी है, जबकि काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल शुरुआत में यह आंदोलन शांतिपूर्ण था। जिसमें मजदूर धरना और प्रदर्शन कर रहे थे और कंपनियों से बातचीत की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आज सोमवार को अचानक हालात बदल गए और प्रदर्शन उग्र हो गया।

हिंसा कैसे भड़की?

सोमवार सुबह जैसे ही फैक्ट्रियों में काम शुरू हुआ, कई जगह मजदूरों ने काम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर भीड़ बेकाबू हो गई और प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुछ कंपनियों के बाहर पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। वहीं, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती गई। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया और सामान्य जीवन प्रभावित हुआ।

हरियाणा सरकार का फैसला बना विवाद की वजह

इस पूरे आंदोलन के पीछे सबसे बड़ा कारण हरियाणा सरकार का हालिया फैसला माना जा रहा है। हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद हरियाणा में मजदूरों की सैलरी बढ़ गई है, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मजदूरों में असंतोष बढ़ गया।

इस मामले मजदूरों का कहना है कि जब एक ही कंपनी या समान उद्योग में हरियाणा के कर्मचारियों को ज्यादा वेतन मिल रहा है, तो नोएडा में भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

हरियाणा में कितना बढ़ा वेतन?

हरियाणा सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार, सरकार का दावा है कि यह बढ़ोतरी मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए की गई है।

  • अकुशल श्रमिकों का वेतन लगभग 11,275 रुपये से बढ़कर 15,220 रुपये हो गया।
  • अर्ध-कुशल श्रमिकों का वेतन 12,430 रुपये से बढ़कर 16,780 रुपये हुआ।
  • कुशल श्रमिकों का वेतन 13,704 रुपये से बढ़कर लगभग 18,500 रुपये हुआ।
  • हाई स्किल्ड श्रमिकों का वेतन 14,389 रुपये से बढ़कर 19,425 रुपये किया गया।
आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी?
Noida Workers Protest: आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी
नोएडा में मजदूरों की मुख्य मांगें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मजदूरों की मांगें अब सिर्फ वेतन बढ़ोतरी तक सीमित नहीं हैं। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं।

  • न्यूनतम मासिक वेतन 20,000 रुपये किया जाए।
  • सभी कर्मचारियों को समान वेतन दिया जाए।
  • ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से हो।
  • किसी भी कर्मचारी को बिना कारण नौकरी से न निकाला जाए।
  • साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाए।
  • बोनस का भुगतान समय पर बैंक खातों में किया जाए।
कंपनियों और प्रशासन की प्रतिक्रिया

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का कहना है कि यह आंदोलन हरियाणा की वेतन बढ़ोतरी के फैसले के बाद तेज हुआ है। कई कंपनियों का दावा है कि वे तत्काल इतनी बड़ी वेतन वृद्धि देने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बातचीत की जा रही है और मजदूरों की मांगों पर विचार किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रिचा ग्लोबल कंपनी से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत एक बड़ी कंपनी रिचा ग्लोबल से हुई। इस कंपनी की एक यूनिट हरियाणा के फरीदाबाद में भी स्थित है, जहां वेतन बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अधिक सैलरी दी गई। इसके बाद नोएडा स्थित यूनिट के कर्मचारियों ने भी समान वेतन की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह मांग अन्य कंपनियों तक फैल गई और पूरा औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हो गया।

आम लोगों पर असर

जानकारी के अनुसार इस आंदोलन और हिंसा का असर आम लोगों पर भी पड़ा है। जिसमें कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-नोएडा मार्ग, चिल्ला बॉर्डर और सेक्टर-62 जैसे क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

क्या कहता है प्रशासन?

प्रशासन का कहना है कि मजदूरों की मांगों पर बातचीत चल रही है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस समझौता सामने नहीं आया है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: इस सरकारी योजना से मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, 78 हजार की सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल

Greater Noida Strike Haryana Wage Hike Noida Violence News Noida Workers Protest Noida Workers Protest 2026 Noida-Greater Noida Workers Protest
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन

Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत एनालॉग हुए बैन

15/08/2026
Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत, मुकदमा हुआ रद्द

14/08/2026

Ram Mandir Priests Dress Code: अयोध्या राम मंदिर में आज से बदलेगा पुजारियों का ड्रेस कोड, नई व्यवस्था लागू

13/08/2026
News
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत

Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत, एकनाथ शिंदे ने सभा से मांगी माफी

18/08/2026
BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल

BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP और पूनिया को पंजाब की कमान सौंपी

18/08/2026
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार

18/08/2026
मेष से मीन तक 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मेष से मीन तक मंगलवार का राशिफल जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

17/08/2026
Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख

Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख, सीएम पद छोड़ने पर दिया जवाब

17/08/2026
Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब

Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब, भीड़ के दबाव से मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालुओं घायल

17/08/2026
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन

UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

16/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.