India-Italy News: इटली के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी इन दिनों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जहां बुधवार की शाम को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। जिसे तजानी ने मुलाकात को “बहुत पॉजिटिव और उपयोगी” बताया और कहा कि भारत और इटली आने वाले सालों में सहयोग के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इस दौरान विदेश मंत्री तजानी ने प्रधानमंत्री मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से 2026 में इटली आने का औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की ओर से “हां” में जवाब मिला है, लेकिन अभी दौरे की तारीख तय नहीं की गई है।
दोनों देशों के रिश्ते होंगे गहरे
इस दौरे से दोनों देशों के बीच विश्वास और साझा रणनीतिक हित भविष्य की साझेदारी को और गहरी हुई है। तजानी ने बातचीत के कई
अहम विषय पर चर्चा की। जहां बैठक में इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, व्यापार, तकनीक और कूटनीतिक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस चर्चा में रूस-यूक्रेन संघर्ष का भी जिक्र हुआ, जिसमें तजानी ने कहा कि भारत वैश्विक प्रभाव और संतुलित कूटनीति के कारण इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जॉर्जिया मेलोनी और PM मोदी की मुलाकातें
- नवंबर 2022, बाली G20 में दोनों नेताओं की पहली मुलाकात हुई, जिसे नए अध्याय की शुरुआत माना गया।
- मार्च 2023, नई दिल्ली में मेलोनी की आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान हुई, जहां रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की गई।
- सितंबर 2023, नई दिल्ली G20 में भी दोनों की सहजता देखने को मिली।
- जून 2024, इटली G7 में भी मुलाकात हुई, जहां वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
- नवंबर 2024, ब्राजील G20 में भी हुई, जिसमें “इंडिया-इटली ज्वाइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025–2029” की घोषणा हुई।
- जून 2025, कनाडा G7 में हुई, जिसके बाद से अनौपचारिक बातचीत के बाद #Melodi ट्रेंड में आया।
- नवंबर 2025, दक्षिण अफ्रीका G20 में मुलाकात के बाद आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ संयुक्त पहल की भी घोषणा थी।
ऐसे में देखा जाए तो भारत और इटली के रिश्ते लगातार मजबूत बन रहे हैं। दोनों देशों को वैश्विक मंच पर एक मजबूत साझेदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नडेला की पीएम मोदी से मुलाकात बनी गेमचेंजर, भारत को मिला 1.57 लाख करोड़ का AI इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
[/expander_maker]



