
Operation Torch: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले के कौशांबी थाने के अधिकारी अजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में SHO एक व्यक्ति की पीठ पर कथित मशीन लगाकर उसकी नागरिकता जांच करते नजर आ रहे हैं। जिसमें वे कहते हैं कि मशीन व्यक्तियों को बांग्लादेशी बता रही है, जबकि वह शख्स अपने आपको बिहार के अररिया जिले के निवासी बता रहा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऑपरेशन टॉर्च अभियान (Operation Torch)
जानकारी के लिए बता दें कि यह कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर स्लम्स और बिहारी मार्केट इलाके में पुलिस ने रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF) और (CRPF) के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन टॉर्च’ (Operation Torch)चलाया था। जिसमें, यह अभियान रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए था।
वहीं, इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें वह SHO बड़ा मजाकिया या दबाव बनाने वाले अंदाज में व्यक्ति की पीठ पर मोबाइल फोन रखकर कहते हैं, मशीन लगाओ भाई, मशीन तो बांग्लादेशी बता रही है। जिसमें व्यक्ति खुद को बार बार बिहारी बता रहा है।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। जिसमें कई लोग इसे पुलिस की गलती बता रहे हैं। वहीं यूजर ने इसे डराने का तरीका कहा है।

बांग्लादेशी की पहचान (Bangladeshi identification)
बताया जा रहा है कि, इंदिरापुरम के ACP अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि, यह कोई तकनीकी या वैज्ञानिक मशीन नहीं है। यह केवल पूछताछ का एक अनोखा तरीका था। जिसमें पुलिस अक्सर अलग अलग तरीकों से सवाल करती है ताकि सही जानकारी मिल सके। वहीं, जांच अभियान के अनुसार लोगों से उनके दस्तावेज चेक किए गए थे।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय (viral on social media)
बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने इस पर सवाल उठाए हैं। वहीं, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में मूंगफली खाने से पहले जान लें ये सलाह, वरना हो सकता है नुकसान
[/expander_maker]