Ghaziabad Most Polluted City: भारत में वायु गुणवत्ता के लिहाज से बीता नवंबर का महीना सबसे खराब माना गया है। दरअसल, इन दिनों केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई बड़े शहरों में से गाजियाबाद को सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में टॉप पर है।
वहीं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर का शांत और हरा-भरा शहर शिलॉन्ग सबसे स्वच्छ शहर की लिस्ट में टॉप पर है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
गाजियाबाद में हवा सबसे जहरीली
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में नवंबर महीने में PM2.5 का मासिक औसत स्तर 224 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है। यह स्तर राष्ट्रीय मानक से कई गुना अधिक है। ऐसे में नवंबर के पूरे महीने गाजियाबाद शहर में एक भी दिन हवा स्वच्छ नहीं रही।
देश के ये शहर टॉप-10 में
भारत के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की लिस्ट में नोएडा, बहादुरगढ़, दिल्ली, हापुड़, ग्रेटर नोएडा, बागपत, सोनीपत, मेरठ और रोहतक आदि शामिल हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के 6, हरियाणा के 3 और दिल्ली का 1 शहर है।
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद को छोड़कर बाकी अन्य शहरों में पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ा है।

दिल्ली चौथे स्थान पर
देखा जाए तो दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। राजधानी में नवंबर का PM2.5 औसत 215 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ। नवंबर में दिल्ली ने 23 ‘बहुत खराब’, 6 ‘गंभीर’ और केवल 1 ‘खराब’ दिन रहा है।
दूसरे शहरों में भी हालत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ को छोड़कर टॉप-10 शहरों में यह नाम शामिल है। चारखी दादरी, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गुरुग्राम, खुर्जा, भिवानी, करनाल, यमुनानगर और फरीदाबाद समेत कई शहरों में रोजाना PM2.5 स्तर सीमा से ऊपर दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार साल 2025 में परिवहन, उद्योग, पावर प्लांट और अलग-अलग जलने वाले स्रोत प्रदूषण के मुख्य कारण बने।
शिलॉन्ग सबसे साफ शहर
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग सूची में सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है, जहां नवंबर में औसत PM2.5 मात्र 7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा है। टॉप 10 स्वच्छ शहरों में कर्नाटक के 6 शहर है। इसके अलावा, मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद की नींव पर बंगाल में शुरू हुआ बवाल, हुमायूं कबीर के समर्थक लेकर पहुंचे ईंट
[/expander_maker]



