Aaj ka Rashifal: हर एक व्यक्ति के लिए दिन अलग-अलग होता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर राशि पर अलग-अलग होती है और उनका प्रभाव भी विभिन्न होता है। बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 का दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा की पूजा करने से कई सुख–समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं व शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) कैसा रहने वाला है?
मेष
आज के दिन लव और धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। नए प्रोजेक्ट के लिए दिन शुभ है। उम्रदराज लोग ज्यादा सीढ़ियों का उपयोग न करें।
वृषभ
आज के दिन भाई-बहन या मित्र को बड़ी रकम देने से बचें। ऑफिस की पॉलिटिक्स पर ध्यान दें। खर्च कम करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज के दिन कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। ऑनलाइन लॉटरी या फ्रॉड से बचें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाएं।
कर्क
कर्क राशि वालों आज किसी खास व्यक्ति की लाइफ में एंट्री हो सकती है। ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों आज अपने अंदर की आग को जलाएं और विजय पाने के लिए तैयार हो जाएं। संकल्प और उत्साह चरम पर होगा। कार्यभार संभालें और अपने सपनों को हकीकत बनाएं।
कन्या
कन्या राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें और नई योजनाओं को सोच-समझकर अपनाएं।
तुला
तुला राशि वालों को आज किसी नए अवसर का लाभ मिल सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक
आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें।
धनु
धनु राशि वालों के लिए यात्रा या नए प्रोजेक्ट के लिए दिन शुभ है। खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
मकर
मकर राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम में धैर्य रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
कुंभ
आज का कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। नए संपर्क और सीखने के अवसर मिल सकते हैं।
मीन
आज के दिन अपने तेज और पॉजिटिव एटीट्यूड से आपको सफलता मिलेगी। सेल्फ-केयर अपनाएं और चीजों को नए नजरिए से देखें।
ये भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस के ADGP ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी