India GDP: भारत की अर्थव्यवस्था में एक बार फिर से वृद्धि हुई है। जिसमें वित्त वर्ष 2025–26 की दूसरी तिमाही मतलब जुलाई–सितंबर के बीच देश की GDP 8.2 % बड़ी है। यही पिछले साल की GDP 5.6% वृद्धि के मुकाबले काफी ज्यादा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इस शानदार विकास की वृद्धि पर सरकार और विशेषज्ञों दोनों को उत्साहित हुए हैं।
देश के लोगों की मेहनत
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स के जरिए पर करते हुए कहा है कि 8.2% की यह वृद्धि सरकार की विकास केंद्रित नीतियों का परिणाम है। साथ ही यह देश के लोगों की मेहनत और उद्यमशीलता को भी दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "2025-26 के Q2 में 8.2% GDP ग्रोथ बहुत अच्छी बात है। यह हमारी विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों और सुधारों का असर दिखाता है। यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और हिम्मत को भी दिखाता है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और हर नागरिक के… pic.twitter.com/vVI073pzyQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
मजबूत अर्थव्यवस्था
बता दें कि उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी देश की GDP आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी। जिसमे उनका कहना है कि अर्थव्यवस्था में यह वृद्धि पीएम मोदी के नेतृत्व में नीतिगत स्थिरता और निरंतरता का नतीजा है।

रिपोर्ट के अनुसार
मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी में भी 8.7% की वृद्धि हुई है। जिसमे मंत्रालय का कहना है कि, रियल GDP के 8% से ऊपर जाने का मुख्य कारण द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन है।
कौन से क्षेत्र ने दी रफ्तार
द्वितीयक क्षेत्र में (उद्योग): 8.1% की वृद्धि हुई है
- मैन्युफैक्चरिंग: 9.1%
- कंस्ट्रक्शन: 7.2% वृद्धि हासिल की है
तृतीयक क्षेत्र में (सर्विसेज): 9.2% की वृद्धि हुई है
- जिसमें फाइनेंस, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज: 10.2% की तेजी से वृद्धि हुई है।
अर्थव्यवस्था में वृद्धि
वहीं, सरकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था की यह मजबूती उद्योग और सर्विस सेक्टर के शानदार प्रदर्शन की वजह से हुई है।जिसमें विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी। अब सभी की नजरें पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के 8% से ऊपर वृद्धि के लक्ष्य पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: New Labour Codes: देशभर में आज से 4 नए लेबर कोड लागू, अब समय पर सैलरी और न्यूनतम वेतन अनिवार्य
[/expander_maker]



