Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (28) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (65) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (32) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (24) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (28) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (85) rahul gandhi (27) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Israel Hezbollah War: इजरायल-हिज्बुल्लाह में फिर भड़की जंग, 4 सैनिक समेत 18 लोगों की मौत
ग्लोबल / इंटरनेशनल

Israel Hezbollah War: इजरायल-हिज्बुल्लाह में फिर भड़की जंग, 4 सैनिक समेत 18 लोगों की मौत

Aparna PanwarBy Aparna Panwar19/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Israel Hezbollah War: इजरायल-हिज्बुल्लाह में फिर भड़की जंग
Israel Hezbollah War: इजरायल-हिज्बुल्लाह में फिर भड़की जंग

Israel Hezbollah War: मध्य पूर्व में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है की इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच दक्षिणी लेबनान में संघर्ष अचानक तेज हो गया है। जिससे रातभर चले हमलों और जवाबी कार्रवाई में इजरायल के चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि इजरायली एयरस्ट्राइक में कम से कम 18 लेबनानी नागरिकों की जान चली गई। बढ़ती हिंसा के बीच अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई युद्धविराम डील पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

रातभर चली भीषण लड़ाई

जानकारी के लिए बता दें दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में पूरी रात भारी गोलीबारी और हवाई हमले होते रहे। जिससे इजरायली सेना ने जांच की है कि हिज्बुल्लाह के हमले में उसके चार सैनिक मारे गए हैं, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है। वहीं ड्रोन हमले में कई सैनिक घायल हुए हैं।

दूसरी ओर, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायली हमलों में 18 नागरिकों की मौत हुई है और 33 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हारौफ गांव में सबसे ज्यादा तबाही

टायर शहर के पास स्थित हारौफ गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां इजरायली बमबारी में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हिज्बुल्लाह ने किया बड़ा दावा

हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने अली अल-ताहेर पहाड़ी क्षेत्र में इजरायली सेना पर घात लगाकर हमला किया। संगठन का कहना है कि उसने गाइडेड मिसाइलों से इजरायल के तीन मरकवा टैंकों को नष्ट कर दिया और रॉकेट व तोपों से सैनिकों को निशाना बनाया।

हिज्बुल्लाह ने यह भी दावा किया कि जब इजरायली सेना अपने घायल जवानों को निकालने पहुंची, तब भी उसके लड़ाकों ने जवाबी हमला किया।

इजरायल ने क्या कहा?

ऐसे में इजरायल का कहना है कि हिज्बुल्लाह लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा था, जिसके जवाब में उसने उसके ठिकानों और लड़ाकों को निशाना बनाया। इजरायली सेना के अनुसार उसकी कार्रवाई केवल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

इजरायल ने यह भी साफ कर दिया है कि वह दक्षिणी लेबनान में अपने सुरक्षा क्षेत्र को बनाए रखेगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रख सकता है।

अमेरिका-ईरान डील पर बढ़ा खतरा

इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ती हिंसा ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया डील को मुश्किल में डाल दिया है। इस समझौते के तहत क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई रोकने और परमाणु कार्यक्रम पर आगे बातचीत करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि लेबनान में जारी हमलों के कारण ईरान ने स्विट्जरलैंड में होने वाली अगली वार्ता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। इससे शांति प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है।

जेडी वेंस का दौरा टला

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को स्विट्जरलैंड में ईरान के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए जाना था, लेकिन उनका दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया। व्हाइट हाउस ने इसके पीछे लॉजिस्टिक कारण बताए हैं। हालांकि कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि ईरान ने लेबनान में जारी हमलों को डील का उल्लंघन मानते हुए बातचीत से दूरी बना ली है।

फ्रांस ने अमेरिका से की अपील

फ्रांस ने अमेरिका से अपील की है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए ताकि लेबनान में सैन्य कार्रवाई रोकी जा सके। फ्रांस का मानना है कि यदि हिंसा नहीं रुकी तो पूरे मध्य पूर्व में फिर से बड़े युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।

4 सैनिक समेत 18 की मौत
4 सैनिक समेत 18 की मौत
अब तक कितनी हुईं मौतें?

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च से अब तक इजरायली हमलों में लगभग 3,900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महिलाएं, बच्चे और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। वहीं इजरायल की ओर से अब तक कम से कम 32 सैनिक और चार नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई है। लगातार बढ़ती हिंसा के कारण दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों से हजारों लोग पलायन कर चुके हैं।

इजरायली मंत्रियों के तीखे बयान

दरअसल चार सैनिकों की मौत के बाद इजरायल के दक्षिणपंथी नेताओं के बयान भी काफी आक्रामक हो गए हैं। कई नेताओं ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ और सख्त सैन्य कार्रवाई की मांग की है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि जब तक इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक उसकी सेना दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में बनी रहेगी।

अमेरिका और इजरायल के बीच मतभेद

बता दें की हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल के बीच भी मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को सीमित रखना चाहते हैं, जबकि इजरायल के कुछ नेता सैन्य कार्रवाई जारी रखने के पक्ष में हैं।

अमेरिका का मानना है कि लगातार युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल बाजार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसी वजह से वॉशिंगटन क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

अब आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले 60 दिन बेहद अहम साबित हो सकते हैं। यदि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर आगे बातचीत सफल नहीं होती और लेबनान में हिंसा जारी रहती है, तो पूरे मध्य पूर्व में एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का खतरा बढ़ सकता है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इजरायल, लेबनान, ईरान और अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। बढ़ते तनाव के बीच यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या शांति की कोशिशें सफल होंगी या फिर मध्य पूर्व एक और बड़े युद्ध की ओर बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: NTA NEET UG Re-Exam Guidelines 2026: एनटीए ने जारी की सख्त गाइडलाइन, री-एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी निर्देश

Hezbollah Israel Israel Hezbollah War Lebanon Lebanon Conflict Middle East Middle East crisis
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ब्रेक, बोले- समझौता बेहतर विकल्प

Trump Iran News: ट्रंप ने ईरान पर हमलों को दिया विराम, कहा- ‘समझौता युद्ध से बेहतर विकल्प’

26/07/2026
Hormuz Strait Toll: होर्मुज पर 20 फीसदी टोल से पीछे हटे ट्रंप

Hormuz Strait Toll: होर्मुज पर 20 फीसदी टोल से पीछे हटे ट्रंप, खाड़ी देशों के निवेश पर लगाया बड़ा दांव

14/07/2026
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद अल थानी

Qatar News: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद अल-थानी के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

13/07/2026
News
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत

Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत, एकनाथ शिंदे ने सभा से मांगी माफी

18/08/2026
BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल

BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP और पूनिया को पंजाब की कमान सौंपी

18/08/2026
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार

18/08/2026
मेष से मीन तक 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मेष से मीन तक मंगलवार का राशिफल जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

17/08/2026
Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख

Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख, सीएम पद छोड़ने पर दिया जवाब

17/08/2026
Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब

Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब, भीड़ के दबाव से मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालुओं घायल

17/08/2026
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन

UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

16/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.