जम्मू-कश्मीर में आज एक बार फिर से आतंकी हलचल देखी गई है। दरअसल, उधमपुर जिले संवेदनशील बसंतगढ़ क्षेत्र में बीती रात खाना लेने के बहाने से कुछ घरों में आंतकियों को देखा गया है। बताया जा रहा है कि तीन संदिग्ध आतंकी एक बक्करवाल परिवार की ढोक (अस्थायी झोपड़ी) पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से खाना और कुछ जरूरी सामान मांगा और फिर खाना लेते ही वह घने जंगलों की ओर भाग गए।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इस अजीब हरकत को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत सुरक्षाबलों को दी, जिसके बाद से एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
ड्रोन की मदद से भी निगरानी शुरू
खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू कर दिया है। बसंतगढ़ और डुडु का इलाका घने जंगलों और कठिन पहाड़ी भूभाग से घिरा हुआ है, ऐसे में सुरक्षा बल ड्रोन की मदद से भी निगरानी में जुटे हैं।
सतर्क रहने की दी सलाह
सुरक्षा बलों ने स्थानीय ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी है। सात ही कहा कि गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि होने पर तुरंत सूचना दें। इन इलाकों में पिछले छह महीनों के दौरान आतंकियों की मौजूदगी कई बार देखी गई है। कई बार मुठभेड़ें भी हुईं, लेकिन आतंकी हर बार भागने में सफल रहे हैं।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान को और अधिक आक्रामक तरीके से चलाया जा रहा है ताकि आतंकियों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

श्रीनगर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाल चौक इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान जारी है। ऐसे में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें के द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय है। कई होटलों, गेस्ट हाउसों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है।
कश्मीर में कुछ दिनों से सुरक्षा को लेकर चुनौतियां लगातार सामने आ रही हैं। उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती आतंकी गतिविधि सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं, श्रीनगर समेत दूसरे शहरी इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा गई है।
ये भी पढ़ें: भारत का नया रिकॉर्ड, GDP में 8.2% की छलांग, पीएम मोदी ने कहा-देश की रफ्तार अब और होगी तेज
[/expander_maker]



