
Kerala Mob Lynching: केरल के पलक्कड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें छत्तीसगढ़ से आए एक प्रवासी मजदूर की भीड़ समेत पीट–पीटकर बड़ी बेहरमी से उसकी हत्या कर दी गई। जिसका नाम राम नारायण बघेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, हमलावरों ने पहले उसकी पहचान पूछी, क्या तुम बांग्लादेशी हो? और उसके बाद उसके बाद उसकी जमकर पीटा गया। पिटाई के दौरान बघेल गिर गया और खून की उल्टी करने लगा। जिसके बाद उसे पलक्कड़ जिले के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं , पोस्टमार्टम के दौरान बघेल के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
चोरी का आरोप
पुलिस के अनुसार, यह हादसा चोरी के आरोप में किया गया था, लेकिन जांच के बाद बघेल के पास कोई भी चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।
शव लेने से किया इनकार
इस घटना के बाद परिवार वालों ने शव लेने से मना कर दिया। मृतक के भाई का कहना है कि, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और मामला अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत दर्ज हो। वहीं, परिवार ने सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की है। जिसमें शशिकांत ने कहा कि, राम नारायण परिवार में एक ही कमाने वाला था।
राम नारायण की पत्नी ललिता और उनके बच्चे अनुज और आकाश छत्तीसगढ़ से केरल पहुंचे हैं। जिसमें उनका कहना है कि, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होतीं, वे शव नहीं लेंगे।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई है और मुआवजे के मुद्दे पर भी बात की जा रहा है।
वहीं, CPI(M) ने इस हत्या को RSS द्वारा फैलाई गई नफरत का नतीजा बताया है। जिसमें पार्टी नेताओं का कहना है कि पीड़ित को “बांग्लादेशी” पूछकर हमला करना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: मोहन भागवत का साफ संदेश- तीन बच्चे, मजबूत परिवार, सुरक्षित भविष्य, जानें क्यों कहां यहां?
[/expander_maker]
