PNG Connection Discount 500 Rupees: देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बनी परेशानियों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसमें लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से PNG कनेक्शन पर 500 रुपये की छूट देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सरकार ने गैस की ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन सप्लाई को सुचारु बनाए रखना एक चुनौती बनी हुई है।
PNG कनेक्शन पर ₹500 की छूट
LPG संकट को कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने PNG कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट देने की योजना शुरू की है। दरअसल, इस योजना का खास उद्देश्य लोगों को रसोई गैस सिलेंडर की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है।
सरकार का कहना है कि अगर ज्यादा से ज्यादा लोग PNG कनेक्शन अपनाते हैं तो LPG सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और सप्लाई का दबाव भी घटेगा। यही कारण है कि कई सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां इस दिशा में अभियान चला रही हैं। साथ ही,महानगर गैस लिमिटेड, गेल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने भी लोगों से PNG कनेक्शन लेने की अपील की है। जिसके बाद इन कंपनियों का कहना है कि PNG गैस सुरक्षित, किफायती और लगातार उपलब्ध रहने वाला ऑप्शन है।
PNG गैस क्यों है बेहतर विकल्प
- बता दें कि इसमें गैस खत्म होने की समस्या नहीं होती।
- इसमें पाइपलाइन के जरिए लगातार सप्लाई मिलती है।
- इसमें सिलेंडर बुकिंग की जरूरत नहीं पड़ती।
- यह अधिक सुरक्षित मानी जाती है।
- भुगतान भी इस्तेमाल के अनुसार किया जा सकता है।
PNG वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर सरेंडर करने का निर्देश
जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14 मार्च को एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से PNG कनेक्शन है, उन्हें LPG सिलेंडर सरेंडर करने के लिए कहा गया है।
सरकार का कहना है कि इससे उन लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना आसान होगा जिनके पास PNG कनेक्शन की सुविधा नहीं है। जिसके बाद यह कदम LPG सप्लाई को संतुलित करने के लिए उठाया गया है।
LPG सप्लाई पर मंत्रालय का बयान
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन सप्लाई चेन को व्यवस्थित रखना अभी भी चुनौती बना हुआ है। जिसमें मंत्रालय का कहना है कि किसी भी गैस डिस्ट्रीब्यूटर ने अब तक LPG खत्म होने की सूचना नहीं दी है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में मांग बढ़ने के वजह से सप्लाई में थोड़ी परेशानी देखी जा रही है। साथ ही,मंत्रालय से जुड़ी अधिकारी सुजाता शर्मा का कहना कि कमर्शियल LPG सिलेंडरों के वितरण को प्राथमिकता देने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है।
घरेलू LPG उत्पादन में बढ़ोतरी
सरकार का कहना है कि LPG कंट्रोल ऑर्डर लागू होने के बाद घरेलू LPG उत्पादन में करीब 36% की बढ़ोतरी हुई है। इससे आने वाले समय में गैस की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। जिसमें सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
पैनिक बुकिंग से बचने की अपील
सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें। जिसमें मंत्रालय का कहना है कि घबराहट में की गई बुकिंग से सप्लाई पर अनावश्यक दबाव बढ़ जाता है। साथ ही,अगर लोग सही तरीके से सिलेंडर बुक करेंगे तो गैस की उपलब्धता को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
LPG संकट के बीच सरकार ने गैस की ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए खास अभियान शुरू किया है। जिसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की टीमों द्वारा गैस डिस्ट्रीब्यूटरशिप और रिटेल आउटलेट्स पर अचानक जांच की जा रही है। साथ ही, इस अभियान के तहत कई जगहों पर निरीक्षण भी किए गए हैं। वहीं,15 मार्च 2026 को देशभर में 1100 से ज्यादा गैस आउटलेट्स पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इन जांचों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी गैस की कालाबाजारी न हो।
राज्यों में कंट्रोल रूम बनाए गए
LPG की स्थिति की निगरानी के लिए कई राज्यों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा उच्च स्तरीय बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें गैस की सप्लाई और वितरण की समीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से नियमित प्रेस ब्रीफिंग भी की जा रही है ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और अफवाहों से बचा जा सके।
डिलीवरी कोड से होगी निगरानी
दरअसल, गड़बड़ी और फर्जी डिलीवरी को रोकने के लिए सरकार ने डिलीवरी कोड सिस्टम को भी बढ़ावा दिया है। बता दें कि इस सिस्टम के जरिए गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ता को एक कोड दिया जाता है, जिसे डिलीवरी एजेंट को बताना होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचा है। जिसमें यह कदम गैस की चोरी, ब्लैक मार्केटिंग और फर्जी डिलीवरी को रोकने में मददगार माना जा रहा है।
सरकार की रणनीति
सरकार की रणनीति फिलहाल तीन प्रमुख बिंदुओं पर आधारित है।
- PNG कनेक्शन को बढ़ावा देना।
- LPG की ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी पर रोक लगाना।
- गैस की सप्लाई और वितरण को बेहतर बनाना।
ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee Announcement: चुनाव से पहले ममता सरकार का बड़ा ऐलान,मुअज्जिनों और पुरोहितों का बढ़ाया मानदेय



