Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति 14 जनवरी,2026 बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस शुभ मौके पर सूर्य और मकर राशि की युति बनेगी। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन बहुत ही शुभ योग बनेंगे, जिसमें वृषभ, तुला और मीन राशि वाले जातकों के लिए कई कार्य पूरे होंगे।
मकर संक्रांति के दिन कई राशियों को धन, सफलता और सुख के नए अवसर प्राप्त होंगे। यहां जानें अपनी राशि का हाल
मकर संक्रांति का महत्व
बता दें कि मकर संक्रांति हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह एक खास त्योहार माना जाता है। इस खास दिन पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। जिसमें लोग उन्हें गुड़, खिचड़ी और रेवड़ी का भोग लगाते हैं। स्नान-दान और तिल-गुड़ का सेवन करने से पुण्य मिलता है।
किन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। धन की प्राप्ति आसान होगी। आय के नए अवसर बढ़ेंगे। पुरानी संपत्ति या निवेश से लाभ हो सकता है। रिश्तों में मिठास आएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए भी यह दिन बहुत शुभ है। 2025 में अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी या बिजनेस में बड़ा फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने का अच्छा समय है। परिवार में समझ बढ़ेगी। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।



