Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (34) Delhi Weather (24) donald trump (49) Election Commission (22) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (102) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (30) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (24) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Mission 360: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से पहले मोदी सरकार का मास्टर प्लान, मिशन-360 के लिए बढ़ाई कवायद
पॉलिटिक्स

Mission 360: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से पहले मोदी सरकार का मास्टर प्लान, मिशन-360 के लिए बढ़ाई कवायद

Aparna PanwarBy Aparna Panwar16/07/2026Updated:16/07/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Mission 360: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से पहले मोदी सरकार का मास्टर प्लान
Mission 360: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से पहले मोदी सरकार का मास्टर प्लान

Mission 360: संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार की नजर उन अहम विधेयकों पर है, जिनके लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। बता दें कि महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को लेकर सरकार ने एक बार फिर से रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में 19 जुलाई को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जबकि 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें सरकार का लक्ष्य संसद में लगभग 360 सांसदों का समर्थन जुटाना है। इसी वजह से भाजपा के भीतर इसे ‘मिशन-360’ के नाम से देखा जा रहा है।

क्यों अहम है मिशन-360?

संविधान संशोधन से जुड़े किसी भी विधेयक को पारित कराने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। जिसमें लोकसभा की कुल 543 सीटों में फिलहाल तीन सीटें रिक्त हैं। ऐसे में प्रभावी संख्या के आधार पर लगभग 360 सांसदों का समर्थन आवश्यक माना जा रहा है।

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी आंकड़े तक पहुंचने की है। वर्तमान में NDA के पास अपने सहयोगी दलों के साथ करीब 293 सांसदों का समर्थन माना जा रहा है। इसलिए सरकार अन्य दलों और निर्दलीय सांसदों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

19 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें इस बैठक में सरकार विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों को सत्र के एजेंडे की जानकारी देगी। साथ ही संसद में पेश किए जाने वाले संभावित विधेयकों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

संसदीय परंपरा के मुताबिक हर सत्र से पहले होने वाली यह बैठक सरकार और विपक्ष के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है। हालांकि इस बार बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों पर व्यापक समर्थन जुटाना चाहती है।

BJP में लगातार हो रही रणनीतिक बैठकें

मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व लगातार बैठकों में व्यस्त है। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कई अहम बैठकें हुईं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार इन बैठकों में संसद की रणनीति, विपक्ष के रुख, संगठनात्मक बदलाव और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर भी मंथन जारी है।

राजनीतिक समीकरण बदलने से बढ़ी उम्मीद

दरअसल पिछले कुछ महीनों में कई राजनीतिक दलों के भीतर हुए बदलावों ने राष्ट्रीय राजनीति का समीकरण बदल दिया है। जिसमें कुछ क्षेत्रीय दलों के रुख में बदलाव की चर्चाओं के बाद भाजपा को उम्मीद है कि संसद में उसे अतिरिक्त समर्थन मिल सकता है।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ ऐसे दल, जो पहले सरकार के विरोध में थे, अब कुछ मुद्दों पर अलग रुख अपना सकते हैं। यही वजह है कि भाजपा सभी संभावित सहयोगियों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है।

सरकार का संख्या बल कैसे बढ़ सकता है?

मौजूदा समय में NDA के पास लगभग 293 सांसदों का समर्थन माना जा रहा है। ऐसे में अगर कुछ क्षेत्रीय दल सरकार के पक्ष में आते हैं तो यह संख्या लगातार बढ़ सकती है।

राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार यदि कुछ बड़े क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिलता है तो सरकार का आंकड़ा 335 के करीब पहुंच सकता है। इसके अलावा समय-समय पर समर्थन देने वाले अन्य दलों और निर्दलीय सांसदों को जोड़ने पर यह संख्या लगभग 340 तक पहुंच सकती है।

महाराष्ट्र की राजनीति में हुए हालिया बदलावों के बाद कुछ और सांसदों के समर्थन की संभावना जताई जा रही है। यदि ये समर्थन भी सरकार को मिलता है तो संख्या 346 के आसपास पहुंच सकती है। वहीं कुछ अन्य दलों के समर्थन की स्थिति में यह आंकड़ा 354 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद भी सरकार को दो-तिहाई बहुमत के लिए लगभग छह सांसदों के अतिरिक्त समर्थन की जरूरत रहेगी।

अमित शाह की बैठकों पर सबकी नजर

गृह मंत्री अमित शाह पिछले कुछ दिनों में कई अहम नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगी नेताओं के साथ भी अलग-अलग बैठकें हुई हैं।

इन बैठकों को केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि संसद की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार मानसून सत्र से पहले राजनीतिक समर्थन मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

मिशन-360 के लिए बढ़ाई कवायद
मिशन-360 के लिए बढ़ाई कवायद
विपक्ष भी बना रहा अपनी रणनीति

दरअसल विपक्ष भी सरकार को आसान जीत नहीं देना चाहता। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार बैठकें कर रहे हैं और संसद में साझा रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिनमें कुछ विपक्षी नेताओं ने संकेत दिए हैं कि यदि सरकार कुछ शर्तें मानती है तो वे कुछ विधेयकों पर समर्थन देने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने आधिकारिक रूप से अपना अंतिम रुख स्पष्ट नहीं किया है।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर बढ़ी चर्चा

महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दे लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में रहे हैं। यदि सरकार इनसे जुड़े विधेयकों को संसद में लाती है तो व्यापक राजनीतिक सहमति बनाना उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसी कारण सरकार केवल अपने सहयोगी दलों पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के साथ भी संवाद बनाए हुए है ताकि संसद में आवश्यक समर्थन मिल सके।

21 जुलाई को होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक

मानसून सत्र शुरू होने के अगले दिन यानी 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि सांसदों को संसद की रणनीति, सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी विधेयकों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

क्या रहेगा मानसून सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा?

इस बार संसद का मानसून सत्र कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ सरकार बड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। बदलते राजनीतिक समीकरण, क्षेत्रीय दलों की भूमिका और दो-तिहाई बहुमत का गणित इस पूरे सत्र को बेहद दिलचस्प बना सकता है।

अब सभी की नजर 19 जुलाई की सर्वदलीय बैठक और उसके बाद शुरू होने वाले संसद सत्र पर रहेगी। इसी दौरान यह साफ होगा कि सरकार अपने मिशन-360 के लक्ष्य तक पहुंचने में कितनी सफल होती है और महत्वपूर्ण विधेयकों पर उसे कितना राजनीतिक समर्थन मिल पाता है।

ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari Flying Bus: गडकरी का बड़ा ऐलान, भारत में उड़ने वाली बस का सपना होगा साकार

BJP Lok Sabha Mission 360 Monsoon Session 2026 Narendra modi Parliament Rajya Sabha Women Reservation Bill
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 197 पद जीते, कांग्रेस को मिले 94

Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 197 पद जीते, कांग्रेस 94 पर सिमटी

21/09/2026
Hamid Ansari: हामिद अंसारी के बयान पर मचा घमासान

Hamid Ansari: हामिद अंसारी के बयान पर मचा घमासान, VHP-BJP नेताओं ने किया पलटवार

20/09/2026
PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विकसित देशों की जिम्मेदारी पर उठाया सवाल

19/09/2026
News
GST Law Changes: व्यापरियों के लिए जीएसटी के बदलेंगे नियम

GST Law Changes: व्यापरियों के लिए जीएसटी के बदलेंगे नियम, 5 करोड़ तक के मामलों में मिलेगी राहत! जानें कैसे

04/10/2026
Delhi Pink Ticket: दिल्ली में मुफ्त बस सफर के नए नियम लागू

Delhi Pink Ticket: दिल्ली में मुफ्त बस सफर के नए नियम लागू, अब इन महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल

04/10/2026
Uttar Pradesh News: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा

Uttar Pradesh News: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, DA-DR में 3% बढ़ोतरी के साथ मिलेगा बोनस

04/10/2026
Uttar Pradesh News: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने बदली मीडिया टीम

Uttar Pradesh News: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने बदली मीडिया टीम, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

03/10/2026
Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

03/10/2026
Asian Games 2026 IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

Asian Games 2026 IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 19 रन से जीतकर गोल्ड मेडल किया अपने नाम

03/10/2026
ODI World Cup 2027 Full Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

ODI World Cup 2027 Full Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, 7 अक्टूबर को होगा पहला मैच, जानें पूरी डिटेल

01/10/2026
CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल भेजो’, आंदोलन होकर रहेगा

01/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.