Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की देर रात को अचानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह भीषण हादसा BEST की एक बस से हुआ है, जिसने रिवर्स लेते समय सड़क किनारे खड़े लोगों को बेरहमी से कुचल दिया है। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह BEST की बस रिवर्स का हादसा 29 दिसंबर की रात करीब 10:05 बजे भांडुप पश्चिम स्थित स्टेशन रोड पर हुआ।
राहत बचाव कार्य शुरू
जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। इसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तुरंत से पास के अस्पतालों में ले जाया गया।
बस रिवर्स लेते समय मचा कहर
मिली जानकारी के मुताबिक, बस ने जब चालक रिवर्स गियर लिया, तो बस का अचानक से इस दौरान नियंत्रण बिगड़ गया और वहां मौजूद कई लोगों से टकरा गई और कुछ को कुचल दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे को देखते हुए आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में प्रशासन ने भी मदद की।

इस बस से पहले भी हो चुकी है घटनाएं
इस हादसे के बाद जनता दल (नॉर्थ-ईस्ट मुंबई) के अध्यक्ष संजीव कुमार सदानंद ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भांडुप इलाके में इस बस को लेकर पहले से भी स्थानीय लोगों द्वारा आपत्तियां जताई जा रही थीं। जिस पर लोगों का आरोप है कि इस बस में डिजाइन से जुड़ी खामियां हैं और इससे पहले भी इलेक्ट्रिक खराबी के कारण ऐसी बसों में आग लगने की घटनाएं इलाके में हो चुकी है।
संजीव कुमार सदानंद ने बताया कि पहले इस रास्ते पर छोटी बसें चलती थीं, जिन्हें बाद में बंद कर के नई बसों को शुरू किया गया था। वही, स्थानीय स्तर पर विरोध के बावजूद BEST की समिति ने इस बस को चलाने की मंजूरी दी थी। अब ऐसे में इस दर्दनाक हादसे का जिम्मेदारी कौन लेगा।अब सवाल यह है कि भांडुप के नागरिकों की जान गई है। क्या इस हादसे की जिम्मेदारी BEST विभाग लेगा या फिर वह चेयरमैन लेगा, जिसे इस बस को मंजूरी दी?”
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Crash: चांदी-सोना हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट क्या है?
[/expander_maker]



