मुंबई के पवई आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले यूट्यूबर रोहित आर्य की पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई।
किया है मामला
दअरसल, सुबह करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए स्टूडियो आए थे। जिसमे रोहित आर्य ने अपने आपको यूट्यूबर बताया और पिछले पांच दिनों से ऑडिशन ले रहा था। उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन 17 बच्चे और एक बुजुर्ग और एक व्यक्ति समेत 19 लोगों को बंधक बना लिया।
बच्चों ने खिड़की से झांककर मदद मांगी। तभी, आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मुंबई पुलिस, ATS और फायर ब्रिगेट भी तुरंत पहुंची।
रोहित का वीडियो संदेश
रोहित आर्य ने वीडियो पर कहा कि, यह एक प्लान के तहत किया गया है। मेरी मांग केवल नैतिकता से जुड़ी हैं। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, सिर्फ सवालों के जवाब चाहता हूं।

साइलेंट ऑपरेशन
उस समय फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल तक पुलिस को पहुंचाया। क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) बाथरूम के रास्ते कमरे में घुसी। 2 घंटे में सभी 17 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
रोहित ने एयर गन से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। रोहित घायल हुआ, अस्पताल ले जाया गया। जिसमे रोहित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सामान हुआ बरामद
रोहित के पास एयर गन और कुछ केमिकल पदार्थ मिले। फॉरेंसिक जांच जारी की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस पता लगा रही है कि रोहित अकेला था या किसी का साथी था।
बच्चों की स्थिति
बता दें कि, सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मेडिकल चेकअप के बाद काउंसलिंग भेजी गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि, रोहित आर्य “मेंटली डिस्टर्ब्ड शख्स था।समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टला है”।



