New Labour Code: नए लेबल कोड के लागू होने से कर्मचारियों के मन में काफी सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या उनकी टेक-होम सैलरी कम हो जाएगी? दरअसल, सैलरी बढ़ने पर PF कटौती बढ़ने की चिंताएं सामने आ रही थीं। वहीं, अब श्रम मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि जिन कर्मचारियों का PF कटौती 15,000 रूपये की वेज सीलिंग पर होती है, लेकिन अब उनकी टेक होम सैलरी में कोई कमी नहीं आएगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
श्रम कानून लागू
दरअसल, श्रम मंत्रालय का कहना है कि अगर PF 15,000 रूपये की वेज सीमा पर है, तो नए श्रम कानून लागू होने के अनुसार आपकी टेक–होम सैलरी पहले जैसी ही रहेगी। साथ ही, 15,000 रूपये की बेसिक सैलरी तक PF कटौती जरूरी है, लेकिन इससे ज्यादा का योगदान ऑप्शनल है। यदि आप चाहें तो ज्यादा PF जमा कर सकते हैं।
कब कम होगी टेक–होम सैलरी
बता दें कि कंपनी जब PF को 15,000 की वेज सीलिंग पर नहीं, बल्कि पूरी बेसिक सैलरी पर PF कटती है, तब आपकी टेक होम सैलरी प्रभावित होगी। वहीं, कई कंपनियां पूरे बेसिक पर PF कटौती करती हैं।
अब ऐसे में नए लेबल कोड के साथ बेसिक वेतन बढ़ने पर PF का योगदान भी बढ़ जाएगा और आपकी इन–हैंड सैलरी भी कम हो सकती है।

पीएफ कैलकुलेशन
मन लीजिए अगर कर्मचारी की मासिक सैलरी 60,000 रुपये है।
- वहीं, पुराने नियम में: बेसिक 20,000 रुपये है और भत्ते 40,000 रूपये है।
- ऐसे में PF 12% कर्मचारी + 12% कंपनी: 15,000 रुपये की सीमा पर 1,800 + 1,800 = 3,600 रुपये।
- ऐसे ही टेक–होम: 60,000 – 1,800 = 58,200 रुपये अन्य कटौती छोड़कर है।
- ऐसे में नए लेबल कोड में: भत्ते 50% से ज्यादा होने पर 10,000 रुपये बेसिक में जोड़े जाएंगे, बेसिक हो जाएगा 30,000 रुपये।
- लेकिन PF अभी भी 15,000 रुपये पर ही: 1,800 + 1,800 = 3,600 रुपये।
- टेक होम सैलरी: पहले जैसी ही रहेगी, इसमें कोई कमी नहीं होगी।
दरअसल, जिन कर्मचारियों का PF पहले से पूरी बेसिक पर कटता है यानी, कंपनी पॉलिसी के तहत उनकी सैलरी कंपनी के नियमों से प्रभावित हो सकती है। लेकिन कानूनी तौर से 15,000 से ज्यादा जरूरी नहीं है।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग का बड़ा निर्णय, यूपी समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा को बढ़ाया, जानें तिथियां
[/expander_maker]



