Pakistan ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड पैकेट भेजे
श्रीलंका में चक्रवात दितवाह से तबाही के बीच पाकिस्तान द्वारा भेजी गई राहत सामग्री विवाद में है।
फूड पैकेटों पर अक्टूबर 2024 की एक्सपायरी डेट लिखी मिली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने पानी, दूध पाउडर और आटे सहित कई पैकेट भेजे थे।
पाकिस्तान हाई कमीशन श्रीलंका ने ही 30 नवंबर को इनकी तस्वीरें पोस्ट की थीं — वही तस्वीरें अब पाकिस्तान के लिए परेशानी बन गई हैं।

तुर्की के बाद अब श्रीलंका में भी दोहराई हरकत
राहत सामग्री पर विवाद पाकिस्तान के लिए नया नहीं है।
2022 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के दौरान, पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस पैक कर भेज दी थी जो तुर्किये ने 2021 में पाकिस्तान को भेजी थी।
तब तुर्किये ने इस हरकत पर पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी।
तुर्किये और सीरिया में उस भूकंप से 47 हजार लोगों की जान गई थी।
मानवीय सहायता या फर्जीवाड़ा?

श्रीलंका में बाढ़ और चक्रवात से तबाही के बीच राहत की जगह सवाल खड़े हो रहे हैं।
पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स पाक सरकार पर आलोचना कर रहे हैं।
अब तक पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
https://www.instagram.com/reel/DRwcKH3DMrF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
श्रीलंका के लिए मदद नहीं, अपमान बनकर पहुंची सामग्री
चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में तबाही मचाई है —
390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, 370 लोग लापता हैं।
11 लाख से अधिक लोग प्रभावित और करीब 2 लाख लोग शेल्टर होम में रह रहे हैं।
ऐसे संकट में एक्सपायर्ड सामग्री भेजे जाने को सोशल मीडिया यूजर्स “अपमानजनक” बता रहे हैं।

भारत ने पाक विमान को एयरस्पेस दिया — पाक मीडिया का दावा खारिज
श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तानी विमान को भारत ने अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दी।
रिक्वेस्ट आने के चार घंटों में ही इसे मंजूर कर दिया गया।
कुछ पाकिस्तानी मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने दावा किया था कि भारत ने मना किया —
भारत ने इन दावों को गलत बताते हुए मंजूरी देने की पुष्टि की।
20 वर्षों में श्रीलंका का सबसे खतरनाक तूफान
दितवाह 26 नवंबर को श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट के पास बना
और इसे 20 वर्षों में आया सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है।
इसका नाम यमन ने सुझाया था।



