PM Kisan ekyc: देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना बेहद लाभकारी स्कीम है। इसके तहत किसानों तक भारत सरकार आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का काम करती है। दरअसल, प्रधानमंत्री पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6000 रुपए तक राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
बता दें कि लाभार्थी किसानों को इस योजना का सही से लाभ पाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लेना है और इसे अब सरकार के द्वारा भी अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आज कृषि विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए है।
पीएम किसान ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य (PM Kisan e-KYC process mandatory)
पीएम किसान का सही तरह से लाभ पहुंचाने के लिए भारत सरकार कृषि विभाग के द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसान समय पर ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, तो उन्हें योजना की अगली किस्त की राशि नहीं मिलेगी। सरकार के आदेश के बाद से विभाग पूरी तरह सतर्क है और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किए जा रहे हैं।
वही, विभाग ने शिविर में तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि ज्यादातर किसानों की ई-केवाईसी समय पर पूरी हो जाए।

22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी जरूरी
अगर आप पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और आपने अभी तक इस योजना की ई-केवाईसी नहीं की है, तो आप इस बार इस लाभ से वंछित रह सकते हैं। दरअसल, जिन भी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ई-केवाईसी प्रक्रिया को सही से पूरा किया होगा, उन्हें ही बस योजना का लाभ अब से प्राप्त होगा।
पीएम किसान ई-केवाईसी करवाने का नया तरीका
खबरों के मुताबिक, पीएम किसान योजना के सभी किसान अपने-अपने पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क कर आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करवाई जा रही है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृषि विभाग ने साफ कहा है कि योजना की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की योजना की राशि बंद कर दी जाएगी। ऐसे में सभी किसानों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी की हर एक प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए।
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी घर बैठे करें
- किसान को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx पर जाना होगा।
- जहां उन्हें होमपेज पर दिए गए e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद किसान को अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन दबाना है।
- फिर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसके वेबसाइट में दर्ज करना है।
- OTP दर्ज करते ही पीएम किसान की e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: पेंडिंग ट्रैफिक चालान के जुर्माना कम या माफ करवाने का अच्छा मौका, इस दिन लगेगी लोक अदालत



