PM Modi Speech: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज रविवार को दिल्ली–मेरठ नमो भारत RRTS के नए खंड का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला। बता दें कि मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक वैश्विक कार्यक्रम को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।
जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री का यह भी कहना है कि देश जहां विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कुछ राजनीतिक दल भारत की उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे हैं। साथ ही, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।
दिल्ली–मेरठ नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली–मेरठ नमो भारत आरआरटीएस (Rapid Rail Transit System) के नए खंड को हरी झंडी दिखाई। यह परियोजना दिल्ली-NCR क्षेत्र में तेज, आधुनिक और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। जिसमें नमो भारत ट्रेन देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रेल सेवा है, जिसे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे दिल्ली और मेरठ के बीच सफर का समय काफी कम होगा और लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें पीएम मोदी का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ एक रेल सेवा नहीं, बल्कि नए भारत की रफ्तार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के बड़े शहरों को आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जोड़ना है।
AI Global Summit में कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में हाल ही में आयोजित AI ग्लोबल समिट का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Impact Summit आयोजित हुआ, जिसमें 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसके बाद पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि इस वैश्विक आयोजन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन कर कार्यक्रम की गरिमा को बहुत ठेस पहुंचाई है। साथ ही, विदेशी मेहमानों के सामने इस तरह का प्रदर्शन भारत की छवि को नुकसान पहुंचाता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, यह कोई BJP का कार्यक्रम नहीं था, यह देश का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं।
कांग्रेस वैचारिक रूप से दरिद्र हो गई
मेरठ की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को वैचारिक रूप से दरिद्र बताते हुए कहा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज दिशा और दृष्टि दोनों खो चुकी है। साथ ही, भारत में जब कोई बड़ा आयोजन होता है तो पूरा देश उसकी सफलता के लिए एकजुट होकर काम करता है। लेकिन कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में लगी है। पीएम मोदी ने कहा, हम गांव में किसी शादी-ब्याह में भी मेहमानों के सामने गांव की अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया।”
कांग्रेस पर राजनीतिक हमला तेज
प्रधानमंत्री का कहना है कि कांग्रेस को उनसे और BJP से राजनीतिक विरोध हो सकता है, लेकिन राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। जिसमें उनका कहना है कि आपको मोदी से नफरत है, BJP से विरोध है, NDA से विरोध है, ठीक है। लेकिन यह देश का कार्यक्रम था। देश के सम्मान का कार्यक्रम था। जिसके बाद पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं को देश की उपलब्धियों से परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एआई समिट की सफलता पर गर्व कर रहा था, लेकिन कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया।
#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के… pic.twitter.com/zPoZW7GXQs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
नमो भारत और मेरठ मेट्रो से मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत परियोजना को विकास की नई रफ्तार बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, ट्रैफिक जाम कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
सरकार का कहना है कि नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ का सफर पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा होगा। इससे रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार
प्रधानमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने पहले ही अपने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक विरोध बताया था।
दरअसल इसमें राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए घटनाक्रम को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं।
क्या है AI Impact Summit?
AI Impact Summit एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे विकास, तकनीकी नवाचार और वैश्विक सहयोग पर चर्चा की गई। इसमें कई देशों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया है।वहीं, भारत ने इस मंच के जरिए खुद को टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में उभरती वैश्विक ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान,शिक्षामित्रों को ₹18 हजार मानदेय और शिक्षकों को 5 लाख कैशलेस इलाज सुविधा



