Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया। राष्ट्रपति ने अप्रैल महीने में हुए पहलगाम अटैक मारे गए निर्दोष नागरिकों पर आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय करार दिया। इस हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से अपनी निर्णायक कार्रवाई की। ऑपरेशन ने दिखा दिया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में देशवासियों से एकजुट रहने, देश की सुरक्षा और प्रगति पर अपने विचारों को व्यक्त किया।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक मिसाल
अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी मिसाल बन गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे दुनिया को यह संदेश मिलता है कि भारत आक्रामक नहीं होगा, लेकिन अपने नागरिकों की रक्षा के लिए कभी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने इसे मानवता की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक कदम बताया। राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर को आत्मनिर्भर भारत मिशन का एक सफल उदाहरण भी कहा है।
शुभांशु की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रा प्रेरक
संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने भारत के अंतरिक्ष मिशन का भी उल्लेख किया। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रा को प्रेरक बताया और साथ ही कहा कि यह हमारे आगामी मानव अंतरिक्ष अभियान ‘गगनयान’ के लिए बेहद उपयोगी साबित है। इसके अलावा, उन्होंने युवाओं के खेलों में प्रदर्शन की भी बेहद सराहना की।
राष्ट्रपति ने कहा कि शतरंज में भारत के युवा पहले के मुकाबले अधिक सफलता पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के तहत भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की उम्मीद जताई।
बता दें कि राष्ट्रपति ने संबोधन के समय यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने शिक्षा में बड़े बदलाव से लेकर कौशल, विज्ञान, खेल और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में किए गए प्रयास भारत को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान बनाएंगा।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अचानक बादल फटने से हुआ बड़ा हादसा, 40 लोगों की मौत, 220 से अधिक लापता