30 हज़ार में बनी थीं रावण की बहन
रेणु धारीवाल एक थिएटर आर्टिस्ट रही हैं। उन्होंने बताया कि जब रामानंद सागर रामायण बना रहे थे, तब वो ऑडिशन देने उनके ऑफिस पहुंची थीं।
उस समय शूर्पणखा का रोल ही बचा था। सागर साहब ने रेणु से जोर से हंसने को कहा, और उनकी हंसी देखकर उन्हें शूर्पणखा का किरदार दे दिया गया।
इस रोल के लिए उन्हें 30 हज़ार रुपये मिले थे, जो उस वक्त बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]

आज कहां हैं रेणु धारीवाल?
रेणु धारीवाल अब मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। रामायण के बाद उन्हें पहचान तो मिली, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को करियर के रूप में आगे नहीं बढ़ाया।
अब वे राजनीति में सक्रिय हैं और कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं।
[/expander_maker]



