Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (16) Asia Cup 2025 (15) astrology (89) Astrology news (21) Bhopal (16) Bihar Politics (35) BJP (44) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (29) congress (18) cricket news (30) daily horoscope (126) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (16) Delhi Pollution (17) donald trump (30) horoscope (96) horoscope today (36) india (25) India News (21) Indian Politics (25) indian railways (19) IPL 2026 (27) Kal Ka Rashifal (46) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (19) Narendra modi (39) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (55) rahul gandhi (17) Rashifal (86) tmc (15) today horoscope (16) top news (73) vedic astrology (39) viral video (23) women empowerment (15) zodiac signs (76)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » ‘संदीप पाठक’ पर FIR से पंजाब की सियासत गरमाई, विपक्ष ने उठाए कई सवाल
पंजाब

‘संदीप पाठक’ पर FIR से पंजाब की सियासत गरमाई, विपक्ष ने उठाए कई सवाल

संदीप पाठक: पंजाब में Sandeep Pathak पर FIR से सियासत गरमा गई है। जिसमें भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं यहां पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar02/05/20265 Mins Read
‘संदीप पाठक’ पर FIR से पंजाब की सियासत गरमाई
‘संदीप पाठक’ पर FIR से पंजाब की सियासत गरमाई

संदीप पाठक: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak पर दर्ज दो FIR ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिससे राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा FIR की टाइमिंग को लेकर हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि जैसे ही पाठक ने पार्टी बदली, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। इस पर सवाल उठ रहा है कि क्या यह कानून का मामला है या राजनीतिक बदले की कार्रवाई।

अकाली दल का हमला

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “हीरो से जीरो” बनने की कहानी है।

मजीठिया ने कहा कि जो नेता कभी आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी थे, आज वही निशाने पर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पाठक पहले गलत थे, तो उस समय उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बदलते ही गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज होना साफ तौर पर बदले की राजनीति की ओर इशारा करता है। उनके मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

भाजपा का आरोप

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जो नेता कुछ समय पहले तक पार्टी के “आंखों के तारे” थे, अचानक उनमें कमियां कैसे दिखने लगीं। जाखड़ ने इसे “दोहरे चरित्र” का उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को टारगेट किया जा रहा है, जबकि अपनी पार्टी के नेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने ही विवादित विधायकों को बचाने में लगी है और राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

संदीप पाठक पर विपक्ष ने उठाए कई सवाल
संदीप पाठक पर विपक्ष ने उठाए कई सवाल

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने भी इस मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला न्याय से ज्यादा राजनीतिक संघर्ष का प्रतीक लगता है। बाजवा का कहना है कि अगर पाठक पर लगे आरोप सही हैं, तो यह सवाल उठता है कि जब वे पार्टी के अंदर थे, तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह मामला आम आदमी पार्टी के अंदरूनी सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करता है। साथ ही, यह भी आरोप लगाया कि पार्टी अपने हिसाब से नैतिकता तय करती है और जरूरत के अनुसार फैसले बदलती है।

AAP की स्थिति पर सवाल

इस पूरे विवाद के केंद्र में आम आदमी पार्टी की भूमिका भी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे नेताओं ने पहले संदीप पाठक को पार्टी का अहम चेहरा बताया था। अब जब वही नेता विपक्ष में चले गए हैं, तो उन पर आरोप लगना कई सवाल खड़े करता है। विपक्ष का कहना है कि अगर कोई गलत काम हुआ है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं हो सकती। यह भी पूछा जा रहा है कि क्या पार्टी नेतृत्व को पहले से इन मामलों की जानकारी थी? अगर थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई और अगर नहीं थी, तो क्या यह नेतृत्व की विफलता है?

राजनीतिक बदले की बहस

इस पूरे मामले ने “राजनीतिक बदले” की बहस को फिर से हवा दे दी है। भारत की राजनीति में अक्सर देखा गया है कि पार्टी बदलने के बाद नेताओं के खिलाफ जांच या केस शुरू हो जाते हैं। जिसमें विपक्ष का कहना है कि यह मामला भी उसी पैटर्न का हिस्सा है। वहीं, सरकार की ओर से अभी तक इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे मामलों से लोकतंत्र में संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। अगर कार्रवाई सही है, तो उसे पारदर्शी तरीके से सामने लाना जरूरी है, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

जनता की नजर 2027 पर

इस पूरे विवाद के बीच विपक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनावों का भी जिक्र करना शुरू कर दिया है। भाजपा और अन्य दलों का कहना है कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।राजनीतिक माहौल को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और ज्यादा तूल पकड़ सकता है। खासकर तब, जब चुनावी माहौल करीब आएगा।

ये भी पढ़ें: ‘भारतीय जनता पार्टी’ का नया मिशन शुरू, यूपी-बिहार में बड़े बदलाव की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान

AAP Bikram Majithia BJP FIR Controversy Indian Politics Pratap Bajwa Punjab Politics Sandeep Pathak Sunil Jakhar
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या

Punjab News: अमृतसर में ड्यूटी पर जा रहे ASI जोगा सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

24/05/2026
Sayani Ghosh on Abhishek property Row: अभिषेक-सयानी विवाद

Sayani Ghosh on Abhishek property Row: अभिषेक-सयानी विवाद पर TMC सांसद ने पेश किए सबूत और तस्वीरें, कहा- ‘यह बदले की राजनीति’

21/05/2026
Falta Assembly Repoll: बंगाल की राजनीतिक में यू-टर्न

Falta Assembly Repoll: बंगाल की राजनीतिक में यू-टर्न, ‘पुष्पा’ ‘झुकेगा नहीं’, वोटिंग से पहले मैदान छोड़ गए जहांगीर खान

19/05/2026
News
Jaishankar Rubio Meeting: जयशंकर ने अमेरिकी नीति पर जताई चिंता

Jaishankar Rubio Meeting: जयशंकर ने अमेरिकी नीति पर जताई चिंता, रुबियो ने कहा- यह फैसला सबके लिए है एक समान

24/05/2026
Holding Center: बंगाल में अवैध घुसपैठियों पर सख्त एक्शन

Holding Center: बंगाल में अवैध घुसपैठियों पर सख्त एक्शन, बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं के लिए बनेंगे खास सेंटर

24/05/2026
सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन को कब्जे में लेने का दिया आदेश

Delhi Gymkhana Club: दिल्ली जिमखाना क्लब पर सरकार का बड़ा एक्शन, 5 जून तक खाली करने का आदेश,जानें वजह

24/05/2026
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या

Punjab News: अमृतसर में ड्यूटी पर जा रहे ASI जोगा सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

24/05/2026
Falta Election Results 2026

Falta Election Results: फलता में BJP की बड़ी बढ़त, TMC के गढ़ में देबांग्शु पांडा ने बनाई 30 हजार वोटों की लीड

24/05/2026
यूपी में बिजली कटौती और पावर संकट के बीच योगी सरकार ने बड़ा एक्शन

UP Power Cut News: यूपी में बिजली कटौती पर सरकार का बड़ा एक्शन, दो इंजीनियर सस्पेंड, जनता के गुस्से के बीच विभाग सख्त

23/05/2026
भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

PM Modi White House Invite: भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, पीएम मोदी संग 1 घंटे चली हाई-लेवल मीटिंग, ‘व्हाइट हाउस’ का दिया न्योता

23/05/2026
Mamata Banerjee Football Statue: ममता बनर्जी की फुटबॉल प्रतिमा तोड़ी!

Mamata Banerjee Football Statue: ममता बनर्जी की फुटबॉल प्रतिमा तोड़ी! खेल और राजनीति में छिड़ी बहस, पढ़ें पूरी खबर

23/05/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.