Sunny Leone Poster: आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के किसानों ने अपनी फसलों को बुरी नजर से बचाने के लिए एक नया और हैरान कर देने वाला तरीका अपनाया है। वे खेतों के किनारे बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के बड़े-बड़े पोस्टर लगा रहे हैं।
दरअसल, किसान का कहना है कि, सनी लियोनी का पोस्टर देखकर राहगीर और गांव वालों का पूरा ध्यान पोस्टर पर चला जाता है। जिससे फसल पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ती और अच्छी पैदावार सुरक्षित भी रहती है।
आंध्र प्रदेश का मनना
बता दें कि एक बांदा किंडी पल्ली गांव के 45 साल के किसान ने अपने 10 एकड़ फूलगोभी और पत्तागोभी के खेत के पास अभिनेत्री सनी लियोनी का पोस्टर लगाया। जिसमे उस किसान का कहना है कि, इस बार मेरी फसल बहुत अच्छी हुई। पहले मुझे डर था कि मेरी फसल को किसी की बुरी नजर न लग जाए। इसी कारण से यह पोस्टर लगा दिया , ताकि सबका ध्यान मेरी हरि भरी फसल पर नहीं बल्कि सनी लियोनी के विशाल पोस्टर पर ही ध्यान रहे।

कर्नाटक का भी यही तरकीब
यादगीर जिले के मुदनूर गांव में एक किसान ने कपास की फसल के पास लाल ड्रेस में सुनी लियोनी का एक बड़ा सा फ्लेक्स लगाया। जिसमे किसान का कहना है कि, लोग केवल पोस्टर ही देखते रहे जाते हैं, साथ ही मेरी खूबसूरत फसल की तरफ कोई नहीं देखता। इसे मेरी फसल को नजर भी नहीं लगती और इससे हमारी मेहनत भी बच जाती है।
किसान पहले क्या करते थे ?
दरअसल, पहले के किसान अपने खेतों में नजर से बचाने के लिए डरवाने पुतले या फिर काले कपड़े लटकाया करते थे। वहीं अब किसान सनी लियोनी या रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स के पोस्टर ज्यादा पसंद आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘संचार साथी’ ऐप पर सियासी संग्राम, जासूसी आरोपों के बीच ऐपल ने बनाई दूरी, कहा-हम ऐसा App नहीं जोड़ेंगे



