Uttar Pradesh Government: उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ठंड के मौसम में गौवंश की सुरक्षा के लिए बड़ा आदेश दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दरअसल, उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि, एक हफ्ते के अंदर प्रदेश की हर गौशाला का निरीक्षण पूरा किया जाए।
तिरपाल भूसे की व्यवस्था जरूरी
वहीं, मंत्री का भी कहना है कि इस बार ठंड से एक भी पशु की मौत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हर गौशाला में तिरपाल, अलाव, भूसा, चारा होना और गर्म व्यवस्था तुरंत की जाए। साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि हर गोशाला में ठंड से बचाव करना पहले जरूरी है।

CVO को दी गई जिम्मेदारी
बैठक के दौरान मंत्री का कहना है कि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO), उप (CVO) और सभी पशु डॉक्टरों को हर हफ्ते कम से कम एक गौशाला का दौरा करने को कहा है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय करके गहन जाँच कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी
धर्मपाल सिंह का कहना है कि, सर्दी में बेसहारा गायों की विशेष देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उनका चारा, पानी, बिजली और गर्मी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।
सरकार का लक्ष्य है कि ठंड में किसी भी गौशाला में पशुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
[/expander_maker]



