Shri Ram Mandir Flag: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज 25 नवंबर,2025 को इतिहास रचा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मंदिर के शिखर पर पवित्र ध्वजारोहण करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम के लिए रामनगरी अयोध्या में अभूतपूर्व तैयारियां कर दी गई है। एक युग के बार देश यह भव्य दर्शन भक्तों को देखेगा। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन किसी तरह की चूक नहीं चाहता, इसलिए पूरा शहर अभेद्य किले में बदल चुका है।
बता दें कि ATS, NSG, बम निरोधक दस्ते, साइबर टीमें और विभिन्न सुरक्षा इकाइयों को मिलाकर कुल 6,970 सुरक्षा कर्मियों को रामनगरी में तैनात किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुश किया निरीक्षण
- सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अयोध्या पहुंचकर सभी तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।
- इसके अलावा मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा की बहु-स्तरीय पंक्तियाँ स्थापित की गई हैं। साथ ही ड्रोन निगरानी, एंटी-ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर तैनाती और हाई-टेक सर्विलांस व्यवस्था भी है।
- खबरों के अनुसार, श्री राम मंदिर में शांति में धर्म ध्वजारोहण के लिए सुरक्षा में 90 तकनीकी विशेषज्ञ और 4 साइबर कमांडो को भी तैनात किया गया है।
- अयोध्या के सभी मुख्य रास्तों और खासतौर पर मंदिर के रास्तों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 130 सब-इंस्पेक्टर और 820 ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किए गए हैं।

पीएम मोदी करेंगे धर्म ध्वजारोहण
धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी मंदिर के शिखर पर 10 फुट ऊंचा और 20 फुट लंबा त्रिकोणीय ध्वज फहराएंगे, लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह सबसे पहले अयोध्यावासियों का अभिवादन करेंगे। इसके बाद वह सप्तमंदिर परिसर में महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिरों में पूजन करेंगे। फिर वह शेषावतार और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे। अंत में राम दरबार के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे।

बता दें कि करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मंदिर के शिखर पर 10 फुट ऊंचा और 20 फुट लंबा त्रिकोणीय ध्वज फहराएंगे। इस ध्वज पर उकेरा गया सूर्य भगवान राम की वीरता का प्रतीक है, जबकि पवित्र ‘ओम’ और कोविदार वृक्ष उनकी दिव्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं।
ये भी पढ़ें: निमंत्रण नहीं मिला तो नंगे पांव जाऊंगा, अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम लेकर बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद



