Vice President Election Update: उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले (BJD) और (BRS) ने लिया बड़ा फैसला लिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में दोनों दलों को 9 सितंबर को होने वाले चुनाव मतदान से दूर रहने की घोषणा की है। यह मतदान सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक होगा। BJD और BRS राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी गठबंधन, ना तो NDA और ना ही इंडिया ब्लॉक, का हिस्सा हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि BJD के पास 7 और BRS के पास 4 राज्यसभा सांसद है, लेकिन लोकसभा में दोनों दलों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
नोटा‘ का विकल्प का BRS करती इस्तेमाल
BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने कहा है कि तेलंगाना में यूरिया की कमी के कारण किसानों की परेशानी को देखते हुए उनकी पार्टी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने BJP और कांग्रेस पर यूरिया संकट को हल न करने का आरोप लगाया। राव ने कहा कि अगर उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘नोटा’ का विकल्प होता, तो BRS इसका इस्तेमाल करती।

BJD, NDA और इंडिया ब्लॉक रहेंगे दूर
BJD नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक के नेतृत्व में विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। BJD , NDA और इंडिया ब्लॉक दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। हमारा ध्यान ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर है।
वही, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक ने रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। यह चुनाव संसद के दोनों सदनों के सांसदों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा होता है। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हुआ था।
ये भी पढ़ें: नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का जनआंदोलन, गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा, 20 की मौत
[/expander_maker]



