भारत के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवाट ले रही है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुताबिक, दक्षिण भारत चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ दस्तक दे रहा है। ऐसे में IMD ने इसके प्रभावों से जूझने की तैयारी भी शुरू कर दी है, ताकि समय रहते लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
बता दें कि इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। भारतीय मौसम विभाग ने 30 नवंबर के लिए कई राज्यों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ 4 राज्यों को करेगा प्रभावित
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘दितवाह’ तेज रफ्तार से भारत की ओर बढ़ रहा है। खबरों के अनुसार, श्रीलंका में इस तूफान की वजह से 123 लोगों की जान जा चुकी है। वही, अब इस तूफान का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगह भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है।
वही, समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने के दिशा-निर्देश जारी किए है।

दिल्ली में 30 नवंबर को बढ़ेगी ठंड
राजधानी में अभी फिलहाल वायु प्रदूषण के चलते दिल्लीवासियों का सांस लेना काफी मुश्किल हो रहा है। वही, मौसम विभाग ने 30 नवंबर से दिल्ली में ठंड अधिक पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान होगा।
यूपी में 1 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी 30 नवंबर से ठंड अधिक पड़ने की संभावना है। अनुमान है कि 1 दिसंबर से मौसम अचानक बदल जाएगा। इस दौरान यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान है, जबकि दिन का तापमान भी 20 डिग्री से कम रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर, इटावा, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में सुबह कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना, Air Purifiers पर 18% GST तुंरत हटाए



