Weight Loss Tips: अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान है और इससे जल्द ही छुटकारा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी क्रम में आज हम ऐसे नुस्खा की जानकारी लेकर आए है, जो कम लागत में अच्छा फायदे पहुंचा सकते हैं, जिस नुस्खे की हम बात करने जा रहे हैं, वह दालचीनी है। भारतीय किचेन में दालचीनी का इस्तेमाल ज़्यादातर चाय में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है। दालचीनी वजन घटाने में भी मददगार साबित है।
अगर इसका उपयोग सही तरीके से और सही मात्रा में क्या जाए तो आपका अनवांटेड फैट लॉस कर सकते हैं। यहां जानें दालचीनी के फायदे और सेवन की विधि।

घरेलू नुस्खों में दालचीनी का इस्तेमाल
- भारतीय घरों में दालचीनी का इस्तेमाल काफी पुराने समय से क्या जा रहा है। फिर चाहे वो चाय हो या स्वाद बढ़ने के लिए हो।
- भारतीय महिलाएं ज्यादातर सब्जियों में दालचीनी का उपयोग खुशबू के लिए इस्तेमाल करती है।
- घरेलू नुस्खों के लिए भी इसका इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है।
- एक रिसर्च में भी माना गया है कि दालचीनी फैट को कम करने में भी काफी मदद करता है।
- दालचीनी में सिनेमैल्डिहाइड नामक कंपाउंड भारी मात्रा में पाया जाता है।
- इसी वजह से दालचीनी में खास खुशबू होती है और गर्माहट होती है।
वनज घटाने में फायदेमंद है दालचीनी
- ब्लड शुगर यह परेशानी काफी लोगो में देखी जाती है।
- शुगर रोग वाले लोगों को भूख जल्दी-जल्दी लगती है और मीठा खाने का भी बहुत मन करता है।
- ऐसे में दालचीनी शुगर को कम करने में काफी मदद करती है, जिस कारण भूख भी कम लगती है।
- अगर दालचीनी रोजाना 3 ग्राम और 12 हफ्तों तक ली जाए, तो इसका असर काफी हद तक अच्छा रिज़ल्ट देखने को मिल सकता है।
- इसमें इंसुलिन सेंसिटिविटी और कोलेस्ट्रॉल बेहतर होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
दालचीनी सही मात्रा में लेने का तरीका
एक या आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर गुनगुने पानी या फिर चाय, फलों या फिर खाने के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
अगर आप दालचीनी का सेवन सही मात्रा में नहीं करेंगे तो आपको यह नुकसान भी पहुंचा सकती है।