When is Pongal 2026: पोंगल यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है। वहीं, जैसे–जैसे यह पर्व नजदीक आता है, लोगों के मन में काफी सवाल होते हैं कि पोंगल 13 जनवरी को है या 14 जनवरी को? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, तो यहां जानें सही जानकारी।
चार दिनों का कैलेंडर
- पहला दिन: भोगी पोंगल – 13 जनवरी 2026 (मंगलवार)
घर की सफाई, पुरानी चीजें जला
ना और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। - दूसरा दिन: सूर्य पोंगल / थाई पोंगल (मुख्य दिन) – 14 जनवरी 2026 (बुधवार)
नए चावल, दूध और गुड़ से पोंगल बनाकर सूर्य देव को अर्पित करना होता है। साथ ही, “पोंगलो पोंगल” का जयकारा लगता है। - तीसरा दिन: मट्टू पोंगल – 15 जनवरी 2026 (गुरुवार)
गाय-बैलों की पूजा होती है, उन्हें नहलाना, सजाना और जल्लीकट्टू खेल करना। - चौथा दिन: कानूम पोंगल – 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
परिवार के साथ मिलना-जुलना, मिठाइयाँ बाँटना और खुशियाँ मनाना होता है।

पोंगल का महत्व
दरअसल, यह त्योहार फसल, प्रकृति, सूर्य और मवेशियों के प्रति आभार व्यक्त करने का खास पर्व है। जिसमें “थाई पिरंधाल वज़ी पिरक्कुम” कहावत के साथ, थाई महीने की शुरुआत से नए रास्ते खुलते हैं।
ये भी पढ़ें: 2026 Tata Punch Facelift हुई लॉन्च, माइक्रो SUV शानदार डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश



