Peanut Health Benefits: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही गर्म गर्म मुंगफली खाना सभी को पसंद होती हैं। साथ ही, इसे हेल्दी स्नैक भी माना जाता है। लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि यह किन लोगों को खानी चाहिए और किन्हें नहीं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे आइए जानते हैं। किन लोगों के लिए मुंगफली खाना फायदेमंद है।
इन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली
आयुर्वेद के मुताबिक, कुछ लोगों को मूंगफली से नुकसान हो सकता है।
- जिन महिलाओं को PCOS की समस्या है।
- जिनकी स्किन पर ज्यादा मुंहासे रहते हैं।
- साइनस कंजेशन या ज्यादा कफ की परेशानी वाले लोगों को नहीं खानी चाहिए।
- जिन्हें गैस, पेट भारी रहना या सूजन की दिक्कत रहती है।
किन लोगों के लिए फायदेमंद है मूंगफली
- वात प्रकृति वाले लोग
- जिनका वजन बहुत कम है। वह मूंगफली का सेवन जरूर करें।
- जिनकी स्किन बहुत ड्राई रहती है।
- जिनके हाथ-पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं।

मूंगफली खाते समय लोग क्या गलतियां करते हैं
- मूंगफली की जगह पीनट बटर खाना। यह सबसे बड़ी गलती होती है।
- कच्ची मूंगफली खाना।
- तेल में तली हुई मूंगफली खाना।
- पैकेट वाली मूंगफली खाना।
- रोजाना मूंगफली खाना।
मुंगफली खाने का सही तरीका
बता दें कि मूंगफली खाने का सही तरीका है। लोहे के पैन में मुंगफली को भुनें और उसका लाल छिलका नकल दें। साथ ही, इसमें एक चुटकी हींग और काली मिर्च मिलाकर खाने से मूंगफली आसानी से पचती है और पेट में सूजन की समस्या भी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें: Soaked Raisins Benefits: सर्दियों का सुपरफूड, भीगी हुई किशमिश के 5 जबरदस्त फायदे
[/expander_maker]



