Soaked Raisins Benefits: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्मी और पोषण दोनों की जरूरत होती है। ऐसे में भीगी हुई किशमिश एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। सूखी हुई किशमिश तो सभी खाते हैं, लेकिन रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाई जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।
पाचन रहेगा दुरुस्त
किशमिश में भरपूर फाइबर होता है। जिसे भिगोने से यह नरम हो जाती है और आसानी से पचती है। सर्दियों में भारी खाना खाने से कब्ज की शिकायत रहती है। वहीं, भीगी किशमिश उसे दूर रखती है और पेट हल्का रहता है।
हड्डियाँ और जोड़ मजबूत होना
किशमिश में कैल्शियम, बोरॉन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जिस वजह से सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन-D की कमी हो जाती है, ऐसे में भीगी किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाती है और जोड़ों के दर्द में आराम दिलाती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। ऐसे में सर्दी-खांसी, वायरल बुखार से बचाव के लिए रोज सुबह 8-10 भीगी किशमिश खाना बहुत ही फायदेमंद है।

दिल होगा स्वस्थ
भीगी हुई किशमिश ब्लड प्रेशर (BP) को कंट्रोल करती है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को (LDL) कम करती है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देती है। जिस वजह से सर्दियों में कम मेहनत और ज्यादा खाने से दिल पर जोर पड़ता है। वहीं, किशमिश उस समय कंट्रोल करने में किसी लाभ देती है।
खून की कमी होगी दूर
किशमिश आयरन से भरपूर मात्रा में होने के कारण यह शरीर में खून बढ़ाती है और थकान-कमजोरी दूर करती है। दरअसल, खासकर यह महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
किशमिश खाने का सही तरीका
बता दें कि रात में 8-10 किशमिश गुनगुने पानी में भिगो दें। जिसे सुबह पानी अलग कर किशमिश खा लें। चाहें तो भिगोया हुआ पानी भी पी सकते हैं। साथ ही, इसे दूध और दलिया या स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं।
यदि आपको डायबिटीज या गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें
ये भी पढ़ें: अब बिना Sim के नहीं खुलेगा चैट ऐप, WhatsApp, टेलीग्राम, स्नैपचैट के नए नियम 90 दिनों में होंगे लागू



