bhopal के Govindpura इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम श्याम था।
हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना गुरुवार की है। पुलिस ने आरोपी फैजान बैग को गिरफ्तार कर लिया है।
यह झगड़ा पार्क में हुआ था, जहां फैजान अपनी महिला मित्र के साथ बैठा था।
पार्क में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद
फैजान पार्क की बेंच पर अपनी दोस्त के साथ बैठा था।
तभी वहां तीन युवक आए। उन्होंने फैजान पर लड़की को लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगाया।
इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया।

फैजान का दावा: पहले सामने वाले ने चाकू निकाला
डीसीपी संजय अग्रवाल ने घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक
फैजान ने पूछताछ में बताया कि झगड़े से पहले तीनों युवक बीयर पी रहे थे।
उनमें से एक युवक ने महिला मित्र पर टिप्पणी की। फैजान ने इसका विरोध किया।
तभी श्याम ने चाकू निकाल लिया।
श्याम ने फैजान पर वार करने की कोशिश की। फैजान ने चाकू छीनकर उसी से हमला कर दिया।

युवक की मौत के बाद दर्ज हुई हत्या की एफआईआर
श्याम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
वहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अब फैजान की महिला मित्र की भूमिका की भी जांच कर रही है।
यदि जरूरत पड़ी, तो उसे सह-आरोपी बनाया जा सकता है
ALSO READ THIS