Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (27) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (29) Bihar Politics (49) BJP (63) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (31) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (28) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (19) mamata banerjee (37) Narendra modi (76) operation sindoor (33) PM Modi (82) rahul gandhi (26) Rashifal (88) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Karnataka Politics: कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ‘कुर्सी संग्राम’? दिल्ली बुलाए गए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
कर्नाटक

Karnataka Politics: कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ‘कुर्सी संग्राम’? दिल्ली बुलाए गए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

Aparna PanwarBy Aparna Panwar25/05/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Karnataka Politics: कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ‘कुर्सी संग्राम’
Karnataka Politics: कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ‘कुर्सी संग्राम’

Karnataka Politics: इन दिनों कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को कांग्रेस हाई कमांड ने दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल को लेकर बड़े फैसले की अटकलें सामने आ सकती हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के अंदर मंत्री पद और सत्ता संतुलन को लेकर दिन पर दिन चर्चा तेज होती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने 26 मई को यानी आने वाले कल के दिन दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यसभा सीटों, एमएलसी चुनावों और सरकार के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

दिल्ली में होगी हाई कमांड से अहम बैठक

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस हाई कमांड ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। वहीं डीके शिवकुमार ने भी संकेत दिए हैं कि अगर पार्टी नेतृत्व बुलाता है तो वह जरूर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता एक साथ दिल्ली पहुंच सकते हैं और कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी, क्योंकि नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। इसके अलावा विधान परिषद यानी MLC की नौ सीटों और कुछ विधायकों से जुड़े मामलों पर भी विचार किया जा सकता है।

फिर क्यों तेज हुई नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा?

कर्नाटक सरकार ने 20 मई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं। इसके बाद से ही राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर पुराने समझौते का मुद्दा फिर सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के समर्थकों का दावा है कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर एक “पावर शेयरिंग फॉर्मूला” बना था। उनके अनुसार, समझौते के तहत कुछ समय बाद शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना था। हालांकि कांग्रेस ने कभी भी इस तरह के किसी समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

सिद्धारमैया ने दिया साफ संदेश

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया लगातार यह कहते रहे हैं कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल (Five year term) पूरा करेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन जैसा कोई सवाल नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा कि वह पार्टी हाई कमांड (Party High Command) के फैसले का सम्मान करेंगे। अगर पार्टी नेतृत्व चर्चा के लिए बुलाता है, तो वह दिल्ली जाकर बैठक में हिस्सा लेंगे। उनके बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि वह फिलहाल मुख्यमंत्री पद छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

डीके शिवकुमार ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी मीडिया से बातचीत में संतुलित बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे बुलाया जाएगा तो मैं दिल्ली जरूर जाऊंगा।’उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। शिवकुमार ने यह भी कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह समय तय करेगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

कांग्रेस विधायकों में बढ़ रही बेचैनी

कांग्रेस पार्टी के भीतर अब सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन ही नहीं, बल्कि कैबिनेट फेरबदल की मांग भी जोर पकड़ रही है। कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं और चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ विधायक दिल्ली जाकर पार्टी हाई कमांड से मुलाकात भी कर चुके हैं। वहीं कई अन्य विधायक इस महीने के आखिर तक फिर दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। इन नेताओं का मानना है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो सरकार और पार्टी दोनों की छवि प्रभावित हो सकती है।

Karnataka Politics: दिल्ली बुलाए गए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
Karnataka Politics: दिल्ली बुलाए गए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
कैबिनेट फेरबदल पर अलग-अलग राय

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कैबिनेट में फेरबदल के पक्ष में हैं। वह खाली पड़े मंत्री पदों को भरने और कुछ नए चेहरों को मौका देने के इच्छुक बताए जा रहे हैं।

दूसरी तरफ डीके शिवकुमार चाहते हैं कि पहले नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर फैसला हो। इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल पर चर्चा की जाए। यही वजह है कि कांग्रेस के भीतर राजनीतिक खींचतान की चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।

कैबिनेट फेरबदल का क्या होगा असर?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर कांग्रेस आलाकमान कैबिनेट (Congress High Command Cabinet) फेरबदल को मंजूरी दे देता है, तो यह संकेत होगा कि सिद्धारमैया को पूरा कार्यकाल दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं कमजोर पड़ सकती हैं। यही कारण है कि उनके समर्थक नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लगातार हवा दे रहे हैं।

तीन मंत्री पद अभी भी खाली

कर्नाटक में मुख्यमंत्री (Karnataka Chief Minister) समेत कुल 34 मंत्रियों की अनुमति है। फिलहाल सरकार में तीन मंत्री पद खाली हैं।इनमें एक पद बी. नागेंद्र के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। उन पर कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि ST विकास निगम में कथित घोटाले के आरोप लगे थे। दूसरा पद के.एन. राजन्ना को हटाए जाने के बाद खाली हुआ। वहीं तीसरा पद मंत्री डी. सुधाकर के निधन के कारण खाली पड़ा है। इन खाली पदों को भरने को लेकर भी पार्टी के भीतर दबाव बढ़ता जा रहा है।

2028 चुनाव पर कांग्रेस की नजर

कांग्रेस नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2028 विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि अगर नेतृत्व विवाद लंबा चला तो इसका असर सरकार की छवि और संगठन दोनों पर पड़ेगा। इसी वजह से पार्टी हाई कमांड जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकता है। फिलहाल सबकी नजर दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिकी हुई है।अब देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में स्थिरता बनाए रखने के लिए क्या रणनीति अपनाता है और क्या सिद्धारमैया-शिवकुमार के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान का कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर भड़के, बोले- महंगाई मानव मोदी का काम, पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें

Bengaluru Politics Cabinet Reshuffle congress Congress High Command DK Shivakumar Karnataka CM karnataka news Karnataka Politics Siddaramaiah
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत, मुकदमा हुआ रद्द

14/08/2026
Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार

Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए

14/08/2026
Rahul Gandhi: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

Rahul Gandhi: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक जारी रहेगी लड़ाई

13/08/2026
News
Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत, मुकदमा हुआ रद्द

14/08/2026
Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी मामला हुआ रद्द, जानें वजह

14/08/2026
Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार

Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए

14/08/2026
Rahul Gandhi: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

Rahul Gandhi: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक जारी रहेगी लड़ाई

13/08/2026
Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र खत्म

Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र खत्म, 12 बिल पास और 173 घंटे 10 मिनट हुआ हंगामा, जानें क्या कुछ रहा खास

13/08/2026
Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर बादल पर हुआ जानलेवा हमला

Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर बादल पर हुआ जानलेवा हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे में मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मी भी घायल, जानें पूरा मामला

13/08/2026
पंजाब SIR- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी होगी

Punjab Voter List 2026: पंजाब में आज जारी होगी SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानें नाम चेक करने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

13/08/2026

Ram Mandir Priests Dress Code: अयोध्या राम मंदिर में आज से बदलेगा पुजारियों का ड्रेस कोड, नई व्यवस्था लागू

13/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.