Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (84) operation sindoor (33) PM Modi (92) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी मामला हुआ रद्द, जानें वजह
मनोरंजन

Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी मामला हुआ रद्द, जानें वजह

Aparna PanwarBy Aparna Panwar14/08/2026Updated:14/08/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Samay Raina Supreme Court FIR: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को लगभग सभी लोग जानते हैं। इन दोनों के ऊपर काफी समय से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद का मामले कोर्ट में चल रहा था, जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत दे दी है। दरअसल, समय रैना का शो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों के द्वारा देखा जाता है, लेकिन कुछ समय पहले शो में की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में FIR दर्ज की गई थी।

बता दें कि इस मामले से जुड़ी आपराधिक कार्यवाहियों को सुप्रीम कोर्ट ने आज खत्म कर दिया है। यहां जानें क्या था पूरा मामला

3-3 लाख रुपये का लगा जुर्माना

दरअसल, आज कोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य संबंधित पक्षों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला ऑनलाइन कंटेंट, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक मर्यादा से जुड़े सवालों के कारण लंबे समय तक चर्चा में बना रहा था। सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई के बाद अब इस विवाद से जुड़े आपराधिक मामलों पर कानूनी तौर पर फ्री कर दिया गया है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विवाद की शुरुआत समय रैना के चर्चित यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड से हुई थी। इस एपिसोड में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के द्वारा कुछ अभद्र टिप्पणियां की गई थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई दिनों तक विरोध किया गया, साथ ही कुछ स्थानों पर प्रदर्शन भी किए गए थे। इस शो में बातचीत के दौरान ऐसी अभद्र भाषा के साथ कही गई बातों को कई लोगों ने आपत्तिजनक, अश्लील और असंवेदनशील बताया। इस मामला ने जब तुल पकड़ा तो देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस शिकायतें और FIR दर्ज की गईं। विवाद में दिव्यांगजनों और अन्य संवेदनशील विषयों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर भी नाराजगी सामने आई। इसके बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का सुप्रीम कोर्ट में रुख

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही यह विवाद अधिक बढ़ने लगा तो इसके बाद समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दोनों की ओर से अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों को खत्म करने और कानूनी कार्रवाई से राहत देने की मांग की गई थी।

 ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी मामला हुआ रद्द
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी मामला हुआ रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विवादित टिप्पणियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने साफ किया था कि संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन इस अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। अदालत ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता और मनोरंजन के नाम पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, जिससे सामाजिक मर्यादा और संवेदनशीलता प्रभावित हो।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहले भी संबंधित पक्षों को निर्देश दिए थे। देखा जाए तो कोर्ट की सुनवाई के दौरान अदालत के निर्देशों का पालन न किए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की गई थी। इसी क्रम में संबंधित पक्षों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे।

विदेश में दिए बयान पर भी कोर्ट ने जताई थी नाराजगी

मामले की सुनवाई के दौरान समय रैना की ओर से विदेश में शो करने और वहां इस कानूनी विवाद पर की गई टिप्पणियां भी अदालत के सामने आई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए अदालत की प्रक्रिया और आदेशों को हल्के में नहीं लेने की बात कही।

अब क्या हुआ?

आज शुक्रवार 14 अगस्त के दिन सुप्रीम कोर्ट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े सभी आपराधिक मुकदमों और कार्यवाहियों को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज की गई FIR के आधार पर चल रही आपराधिक कार्यवाही अब किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ेगी। हालांकि, राहत के साथ अदालत की सख्ती भी बनी रही। समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य संबंधित पक्षों पर लगाए गए 3-3 लाख रुपये के जुर्माने देना होगा।

सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर मिला बड़ा संदेश

यह फैसला सिर्फ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के लिए कानूनी राहत नहीं है, बल्कि डिजिटल कंटेंट बनाने वालों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। सोशल मीडिया और ओटीटी के दौर में कॉमेडी, मनोरंजन और अभिव्यक्ति की आजादी के साथ जिम्मेदारी का सवाल लगातार जरूरी होता जा रहा है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद ने भी यही बहस तेज की कि मनोरंजन के नाम पर किस तरह की भाषा और विषयों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से साफ है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसका इस्तेमाल सामाजिक संवेदनशीलता और कानूनी सीमाओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए

India’s Got Latent Ranveer Allahbadia News Samay Raina News Samay Raina Supreme Court FIR supreme court
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा

04/09/2026
Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत, मुकदमा हुआ रद्द

14/08/2026

AR Rahman: ए.आर. रहमान के बेटे आमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट,निजी अस्पताल में हुआ इलाज, जानें पूरा मामला

10/08/2026
News
राहुल के विमान की पहली लैंडिंग फेल!

Rahul Gandhi Plane Go Around: राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग रही असफल, पायलट ने किया गो-अराउंड

08/09/2026
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/09/2026
PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान

PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान, कहा- सच के साथ आगे बढ़ेगा भारत

08/09/2026
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी!

Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

07/09/2026
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.