Mamata Banerjee: पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक रैली में चुनाव आयोग और BJP को तंच कसते हुए कहा। जहां बोनगांव में आयोजित इस जनसभा में उन्होंने कहा कि, बंगाल में उन्हें कमजोर करने की कोशिश की, तो पूरे देश में BJP की नींव हिला देंगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
वोटर लिस्ट में खिलवाड़
दरअसल, ममता बनर्जी का कहना है कि BJP चुनाव से पहले मतदाता सूची में खिलवाड़ कर जनता को डराने की कोशिश की गई है। वहीं उनका यह भी दावा है कि कई जगह लोगों के नाम नागरिकता के आधार पर गलत तरीके से इनवैलिड घोषित किए जा रहे हैं, जो बल्कुल गलत है।
ममता बनर्जी का यह भी कहना है कि, 2024 में हुए चुनाव उसी वोटर लिस्ट पर हुए हैं। अब अगर यह सूची गलत है, तो प्रधानमंत्री का चुनाव भी गलत माना जाएगा। ममता का यह भी बताया कि 2016, 2021 और 2024 में भी BJP ने कोशिश की थी, लेकिन हर बार के तरह हार का सामना किया।
North 24 Parganas | On the SIR, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "There is nothing to fear. Narendra Modi was elected on the 2024 voter list — if that is invalid, then even his election should be invalid. They are deliberately doing this two months before the elections. In… pic.twitter.com/k4SJvStPZm
— ANI (@ANI) November 25, 2025
जनता को दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। वहीं उनका यह भी कहना है कि, जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, तो कोई भी सामान्य नागरिक को मतदाता सूची से हटाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। दअरसल, उन्होंने यह भी दावा किया कि वह वोट राजनीति नहीं करतीं है, बल्कि जनता के अधिकर के लिए लड़ती हैं।
बता दें कि ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर हाल ही में जारी दो चुनावी निर्देशों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, उन्होंने यह पत्र अपने एक्स के जरिए भी साझा किया और कहा है कि यह सब एक राजनीतिक दल के हित में किया जा रहा है।

BJP ने किया पलटवार
दरअसल, ममता के आरोपों पर BJP ने भी कड़ा जवाब दिया है। वहीं बंगाल के BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का कहना है कि, SIR मतदाता पंजीकरण की जांच एक राष्ट्रीय प्रक्रिया है। जो कि, देश के 12 राज्यों में यह लागू है। फिर बंगाल में ही विरोध क्यों हो रहा है।
वहीं, BJP का कहना है कि ममता पुरानी मतदाता सूची के अनुसार चुनाव करवाना चाहती हैं, जो कि अब संभव नहीं है। उनका यह भी दावा है कि, जांच में एक महिला का नाम पश्चिम बंगाल में आठ अलग अलग जगहों पर दर्ज मिला है, इसलिए सुधार होना बहुत जरूरी है।
North 24 Parganas | On the SIR, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "In Bihar, they could not catch your game. It is difficult to fool us. Why are you so envious to control Bengal? You want to make Bengal like Gujarat. BJP will lose in Gujarat also, mark my words, I am making a… pic.twitter.com/93d0gb8JmH
— ANI (@ANI) November 25, 2025
दोनों तरफ से पलटवार
ममता का बयान और दूसरी तरफ BJP का पलटवार दोनों के बाद से राजनीतिक रूप से मामला गरम हो गया है। जहां एक तरफ ममता आयोग और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप हैं, वहीं दूसरी तरफ BJP का कहना है कि यह सिर्फ पारदर्शिता की प्रक्रिया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर PMO की सख्त, हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने के जारी किए निर्देश
[/expander_maker]



