Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (23) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (27) Bihar Politics (48) BJP (60) Bollywood (36) Bollywood News (23) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (20) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (73) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (76) rahul gandhi (22) Rashifal (87) supreme court (18) tmc (30) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Modi Pakistan Relations: पाक पीएम सलाहकार का बड़ा दावा, कहा- मोदी से हाथ मिलाने का मौका गंवाना पड़ा भारी
खबर आज की खास

Modi Pakistan Relations: पाक पीएम सलाहकार का बड़ा दावा, कहा- मोदी से हाथ मिलाने का मौका गंवाना पड़ा भारी

Aparna PanwarBy Aparna Panwar11/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Modi Pakistan Relations: पाक पीएम सलाहकार का बड़ा दावा
Modi Pakistan Relations: पाक पीएम सलाहकार का बड़ा दावा

Modi Pakistan Relations: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खास सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंध सुधारने का एक ऐतिहासिक अवसर खो दिया। जिसमें उनका कहना है कि अगर साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाहौर यात्रा का सही तरीके से स्वागत और राजनीतिक स्तर पर सकारात्मक उपयोग किया गया होता, तो दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की शुरुआत हो सकती थी।

ऐसे में राणा सनाउल्लाह के इस बयान ने पाकिस्तान की राजनीति और विदेश नीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने साफ कहा कि आज पाकिस्तान जिन आर्थिक और कूटनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए काफी हद तक वह खुद जिम्मेदार है।

2015 की लाहौर यात्रा का किया जिक्र

राणा सनाउल्लाह ने एक पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रम में बातचीत के दौरान दिसंबर 2015 की उस ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लाहौर पहुंचे थे। उस समय पीएम मोदी अफगानिस्तान से लौटते हुए तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन और पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए लाहौर गए थे। यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही थी। हालांकि इसके कुछ ही दिनों बाद हालात बदल गए और संबंध फिर तनावपूर्ण हो गए।

सनाउल्लाह का कहना है कि अगर उस समय पाकिस्तान ने दूरदर्शिता दिखाई होती और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उस पहल को आगे बढ़ाया होता, तो आज स्थिति अलग होती।

‘गलती हमारी थी, किसी और को दोष नहीं दे सकते’

राणा सनाउल्लाह ने अपने बयान में पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति को भी जिम्मेदार ठहराया। जिसमें उन्होंने कहा कि उस समय देश के भीतर राजनीतिक विरोध और आलोचनाओं के कारण भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिशों को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। उन्होंने कहा कि आज अगर पाकिस्तान भारत के साथ बेहतर संबंध चाहता है, तो उसे पहले अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार करना होगा। उनके अनुसार, इस मामले में किसी दूसरे देश को दोष देने से पहले पाकिस्तान को आत्ममंथन करना चाहिए।

भारत से अच्छे रिश्तों का मिलता आर्थिक लाभ

राणा सनाउल्लाह ने केवल कूटनीतिक पहलू ही नहीं, बल्कि आर्थिक पक्ष पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार और सहयोग बढ़ता, तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलता। उनका मानना है कि बेहतर संबंधों से निवेश बढ़ सकता था, व्यापार आसान हो सकता था और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग मजबूत होता। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो सकती थी।

‘पाकिस्तान भी G-20 में शामिल हो सकता था’

इंटरव्यू के दौरान राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि यदि भारत के साथ मजबूत संबंध बने रहते, तो पाकिस्तान आज आर्थिक रूप से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में होता। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तान वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी अलग पहचान बना सकता था और भविष्य में G-20 जैसे प्रभावशाली देशों के समूह का हिस्सा बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकता था। हालांकि यह उनका व्यक्तिगत राजनीतिक आकलन है।

IMF के कर्ज का भी किया जिक्र

राणा सनाउल्लाह ने पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते सही फैसले लिए जाते, तो देश आज अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कर्ज पर इतना निर्भर नहीं होता। उन्होंने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था और पड़ोसी देशों के साथ बेहतर व्यापारिक संबंध पाकिस्तान को आर्थिक संकट से काफी हद तक बचा सकते थे।

‘जब हाथ मिलाने का मौका था, तब हमने गंवा दिया’

बता दें अपने बयान में राणा सनाउल्लाह ने भावुक अंदाज में कहा कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जब भारत बातचीत और संबंध सुधारने की पहल कर रहा था, तब पाकिस्तान ने उसका उचित सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाद में वही स्थिति आ गई कि पाकिस्तान बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन परिस्थितियां बदल चुकी थीं। उनके अनुसार, इतिहास से सीख लेने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न हों।

मोदी से हाथ मिलाने का मौका गंवाना पड़ा भारी
मोदी से हाथ मिलाने का मौका गंवाना पड़ा भारी
भारत-पाकिस्तान संबंधों में लंबे समय से तनाव

भारत और पाकिस्तान के संबंध कई दशकों से उतार-चढ़ाव से गुजरते रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई बार बातचीत शुरू हुई, लेकिन कई घटनाओं के कारण रिश्तों में फिर तनाव आ गया। हालांकि समय-समय पर दोनों देशों के नेताओं की ओर से शांति और संवाद की पहल भी देखने को मिली है। दिसंबर 2015 में पीएम मोदी की लाहौर यात्रा भी ऐसी ही एक पहल मानी गई थी।

बयान के कई राजनीतिक मायने

एक्सपर्ट्स का मानना है कि राणा सनाउल्लाह का यह बयान केवल अतीत की समीक्षा नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान की वर्तमान आर्थिक और विदेश नीति की चुनौतियों को भी दर्शाता है।

पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट, विदेशी कर्ज और क्षेत्रीय कूटनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में भारत के साथ संबंधों पर इस तरह की टिप्पणी को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या बदलेंगे भारत-पाकिस्तान संबंध?

ऐसे में फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध पहले जैसे सामान्य नहीं हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत और सहयोग कई मुद्दों पर निर्भर करता है। हालांकि राणा सनाउल्लाह के इस बयान ने एक बार फिर यह चर्चा जरूर शुरू कर दी है कि क्या भविष्य में दोनों पड़ोसी देश पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर नए सिरे से रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। फिलहाल इस बयान पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पाकिस्तान के भीतर इसे लेकर राजनीतिक और रणनीतिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

India Pakistan News India Pakistan relations Modi Pakistan Relations Narendra modi Pakistan News PM Modi Rana Sanaullah Khan Shehbaz Sharif
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘अब एक परिवार नहीं, देश के नायकों को मिलेगा सम्मान’

01/08/2026

Anti Paper Leak Bill: राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ परीक्षा संशोधन विधेयक बना कानून, अब पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई

01/08/2026
PM Kisan Yojana Extended: किसानों को मिली राहत की सौगात

PM Kisan Yojana Extended: खुशखबरी! मोदी सरकार ने बढ़ाई पीएम किसान योजना की अवधि, यहां जानें पूरी डिटेल

31/07/2026
News
West Bengal STF: पाकिस्तानी हैंडलर्स के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी

West Bengal STF: पाकिस्तानी हैंडलर्स के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी? आतंकियों के जंतर-मंतर प्रदर्शन से भी जुड़े कनेक्शन

02/08/2026
Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन

Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन, हिंदू बेटियों की परवरिश पर उठाए सवाल

01/08/2026
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नई SIT की कार्रवाई

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नई SIT की कार्रवाई, 200 लोगों को नोटिस

01/08/2026
PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘अब एक परिवार नहीं, देश के नायकों को मिलेगा सम्मान’

01/08/2026
भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Bhogapuram International Airport: आंध्र प्रदेश को मिली नई उड़ान, प्रधानमंत्री मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

01/08/2026

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

01/08/2026

Anti Paper Leak Bill: राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ परीक्षा संशोधन विधेयक बना कानून, अब पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई

01/08/2026
PM Kisan Yojana Extended: किसानों को मिली राहत की सौगात

PM Kisan Yojana Extended: खुशखबरी! मोदी सरकार ने बढ़ाई पीएम किसान योजना की अवधि, यहां जानें पूरी डिटेल

31/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.