Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (33) Delhi Weather (24) donald trump (48) Election Commission (21) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (101) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘अब एक परिवार नहीं, देश के नायकों को मिलेगा सम्मान’
खबर आज की खास

PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘अब एक परिवार नहीं, देश के नायकों को मिलेगा सम्मान’

Aparna PanwarBy Aparna Panwar01/08/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Andhra Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। बता दें की हाल ही में हुए CJP प्रोटेस्ट के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन था। जिसमें इस दौरान उन्होंने न केवल राज्य को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, बल्कि एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री का कहना है कि देश में पहले कई बड़े संस्थानों और हवाई अड्डों का नाम केवल एक ही परिवार तक सीमित रखा जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदलने का काम किया है। अब देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, जनजातीय नायकों और राष्ट्रनिर्माताओं के नाम पर नए संस्थानों का नाम रखा जा रहा है।

₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान करीब 18,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में सड़क, बंदरगाह, उद्योग, सेमीकंडक्टर, परिवहन और हवाई सेवाओं से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे। सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचा बनाना नहीं बल्कि राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है।

एयरपोर्ट नामकरण पर क्या बोले पीएम मोदी?

संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में एयरपोर्ट और अन्य संस्थानों का नामकरण कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित रहता था। अब यह सोच बदल चुकी है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे महान लोगों को सम्मान दे रही है जिन्होंने देश की आजादी और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी सोच के तहत भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

आंध्र प्रदेश का सातवां हवाई अड्डा

भोगपुरम में बना यह नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश का सातवां एयरपोर्ट है। इसे लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

सरकार के अनुसार इस एयरपोर्ट से 17 अगस्त से नियमित उड़ानों की शुरुआत होगी। शुरुआती चरण में यहां से हर साल करीब 60 लाख यात्रियों के यात्रा करने की क्षमता होगी। भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसका विस्तार भी किया जाएगा। बता दें यह एयरपोर्ट विशाखापट्टनम क्षेत्र पर बढ़ते दबाव को कम करने के साथ-साथ उत्तर आंध्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Speaking at a programme in Bhogapuram, Andhra Pradesh. Today's projects across aviation, clean energy, semiconductors and connectivity will contribute to the state's development.
https://t.co/FYHq8N02n3

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

देश में तेजी से बढ़ा एयरपोर्ट नेटवर्क

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नागरिक उड्डयन क्षेत्र की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 166 हो गई है। पहले हवाई यात्रा केवल बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों के लोग भी आसानी से हवाई सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य देश के हर क्षेत्र को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध कराना है ताकि व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिल सके।

13,500 आदिवासी महिलाओं ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम में एक अनूठा सांस्कृतिक आयोजन भी देखने को मिला है। करीब 13,500 आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक धिमसा नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यह नृत्य आंध्र प्रदेश और आसपास के आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने इस सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि भारत की विविध संस्कृति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और जनजातीय समाज देश की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उत्तर आंध्र को मिलेगा बड़ा फायदा

प्रधानमंत्री ने कहा कि नया एयरपोर्ट केवल यात्रियों की सुविधा के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि यह उत्तर आंध्र के आर्थिक विकास का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी। इसके अलावा होटल, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और सेवा क्षेत्र में भी नए रोजगार पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने इसे उत्तर आंध्र के युवाओं के भविष्य का “लॉन्च पैड” बताया।

कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे तटीय क्षेत्र को कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने पर काम कर रही है। इसके तहत पुराने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और नए पोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। बेहतर सड़क और रेल संपर्क के जरिए उद्योगों को तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे निर्यात बढ़ेगा और आंध्र प्रदेश देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल होगा।

विशाखापट्टनम में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट के शिलान्यास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हाई-टेक उद्योगों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण के क्षेत्र में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सराहना

दरअसल अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आंध्र प्रदेश को निवेश, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं का लाभ आने वाले वर्षों में पूरे राज्य को मिलेगा।

क्या होगा इन परियोजनाओं का असर?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाएं आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इन परियोजनाओं से पर्यटन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, निर्यात और उद्योगों को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। यदि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो उत्तर आंध्र क्षेत्र देश के तेजी से विकसित होने वाले आर्थिक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana Extended: खुशखबरी! मोदी सरकार ने बढ़ाई पीएम किसान योजना की अवधि, यहां जानें पूरी डिटेल

Alluri Sitarama Raju Andhra Pradesh Bhogapuram Airport CJP Protest Narendra modi PM Modi PM Modi Andhra Pradesh Visit
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- ‘प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं’, पढ़ें पूरी खबर

28/09/2026
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- दुनिया हुई थी हैरान

27/09/2026
News
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

29/09/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल, गुलवीर-पारुल ने जीते 4 मेडल

28/09/2026
CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- ‘प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं’, पढ़ें पूरी खबर

28/09/2026
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने 10 चौके-9 छक्कों से मचाया तूफान

27/09/2026
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- दुनिया हुई थी हैरान

27/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.