मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा 23 अगस्त 2025 को साथ मिलकर नए फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश का यह सबसे बड़ा फ्लाईओवर 1100 करोड़ रूपये से बनाकर तैयार हुआ है, जोकि 7 किलोमीटर तक लंबा है।
अब ट्रैफिक से मिलेगी राहत
मदनमहल से दमोह नाका तक यह फ्लाईओवर शहर की यातायात को नई दिशा देगी। अभी तक इस मार्ग पर सफर करने में वाहनों को काफी समय लगता था। जहां पहले इस रास्ते पर 40 से 45 मिनट लगते थे, वहीं, अब फ्लाईओवर बनने के बाद केवल 6 से 8 मिनट में लगेंगे।
पर्यावरण और मनोरंजन पर भी दिया ध्यान
फ्लाईओवर के नीचे पर्यावरण संरक्षण के लिए 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है। साथ ही, बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क भी बनाए गए है। यातायात को सुचारू बनाने के लिए फ्लाईओवर पर 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए है।
क्या है निर्माण की कहानी ?
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर की मांग को तुरंत स्वीकार किया था। केंद्रीय सड़क निधि (CRF) से इसका निर्माण शुरू हुआ। निर्माण के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन फिर भी सभी का समाधान कर यह फ्लाईओवर अब बनकर तैयार है।
जबलपुर को मिला विकास का मार्ग
यह फ्लाईओवर जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्य से शहरवासियों को अब जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा समय में भी कमी आएगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, जनसुनवाई के दौरान शख्स ने कोशिश की थप्पड़ मारने की